Bihar Mausam Samachar: बिहार के 16 जिलों में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 03 Aug 2025 2:24 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Mausam Samachar: बिहार को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अगले 3 घंटे के दौरान राज्य के 16 जिलों में भारी बारिश होगी. ऐसे मौसम में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.

विज्ञापन

Bihar Mausam Samachar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने तात्कलिक पूर्वानुमान में बताया कि मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, पट्ना, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बेगूसराय, दरभंगा, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, हवा (हवा की गति 30-40 कि. मी. प्रति घंटे तक) के साथ वर्षा होने की संभावना है.

Imd alert

भयंकर बारिश से लोगों से बुराहाल

बिहार में इस वक्त मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है. बारिश का असर सबसे ज्यादा उत्तर बिहार में देखने को मिल रहा है क्योंकि मुजफ्फरपुर और पूर्णिया के ऊपर से मॉनसून की एक खास प्रकार की मौसमीय रेखा गुजर रही है. इसी कारण पूरे राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

शनिवार को पटना, मुजफ्फरपुर, वैशाली समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई. पटना और पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर दो से तीन फीट तक पानी जमा हो गया, जिससे रेल यातायात और यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. जमुई में एक पुल धंस गया, जिससे दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया है. लखीसराय में तेज बहाव से सड़क बह गई. इन घटनाओं के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों से भी बारिश की वजह से नुकसान और परेशानी की खबरें सामने आ रही हैं.

आज कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

रविवार यानी आज भी मौसम का यही रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. सुबह से ही कई जिलों में तेज बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने आज के लिए भी चेतावनी जारी की है. 20 जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके लिए डेंजर अलर्ट जारी किया गया है.

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीवान और सुपौल जिलों में आज अत्यंत भारी बारिश हो सकती है. वहीं गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और खगड़िया में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. राज्य के बाकी जिलों में भी तेज बारिश के आसार बने हुए हैं.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कई जिलों में तबाही का मंजर

बिहार में मूसलाधार बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं. पटना समेत कई जिलों में पानी से तबाही मच गई है. पटना जिले के पंडारक, अथमलगोला, मोकामा, घोसवरी और बाढ़ जैसे इलाकों में खेतों में लगी हजारों एकड़ की धान की फसल पानी में डूब चुकी है. किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है.

राजधानी पटना की स्थिति भी बहुत खराब हो गई है. शहर की कई मुख्य सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी जमा हो गया है, जिससे आम लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है. जलनिकासी की व्यवस्था फेल हो चुकी है और जगह-जगह जाम और जलभराव की स्थिति बनी हुई है.

जमुई जिले में उलाय नदी उफान पर है. नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि आसपास के दर्जनों गांवों का संपर्क पूरी तरह से टूट गया है. लोग बाहर निकल भी नहीं पा रहे हैं और जरूरी चीजों की भी कमी महसूस हो रही है. दूसरी ओर, बांका जिले में करीब 20 फीट लंबी सड़क पानी के बहाव में बह गई है, जिससे उस इलाके का संपर्क और भी मुश्किल हो गया है.

बिहार के लगभग हर जिले से ऐसे ही हालात की खबरें सामने आ रही हैं. कहीं फसलें बर्बाद हो रही हैं, तो कहीं सड़कें टूट गई हैं. नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से गांवों में पानी घुस गया है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

इसे भी पढ़ें: BJP: तेजस्वी के आरोप पर बीजेपी का पलटवार, बीजेपी आईटी सेल चीफ बोले- फर्जी खबर की खुली पोल

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन