असांव के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

Updated:
विज्ञापन
असांव के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

अंसाव थाना क्षेत्र के कशिला गांव के एक युवक की कार देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र के बनकटा सोहनपुर मार्ग स्थित पटेल चौक के समीप पेड़ से टकरा गयी जिसमें उसकी मौत हो गयी.इस घटना में नितिन के अन्य चार साथी भी घायल हुए थे मृतक 30 वर्षीय नितिन सिंह बाढ़ के एनटीपीसी में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,गुठनी. अंसाव थाना क्षेत्र के कशिला गांव के एक युवक की कार देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र के बनकटा सोहनपुर मार्ग स्थित पटेल चौक के समीप पेड़ से टकरा गयी जिसमें उसकी मौत हो गयी.इस घटना में नितिन के अन्य चार साथी भी घायल हुए थे मृतक 30 वर्षीय नितिन सिंह बाढ़ के एनटीपीसी में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था. स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने देखा कि पांचों युवक खून से लथपथ हालत में बीच सड़क पर पड़े हुए थे.मौके पर पहुंची बनकटा पुलिस ने पांचों को गंभीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी गंभीर हालत देखते हुए देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान नितिन की मौत हो गई. मौत के बाद जहां गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. नितिन की शादी दो साल पहले हुई थी. परिजनों ने बताया कि उसकी दो माह की बेटी भी है. घटना के बाद उसकी पत्नी उसको बार बार याद करके रो रही थी. और उसके शव को दिखाने की जिद्द कर रही थी. उसके परिवार में उसके दो भाई, पिता और मां है. घायलों में बनकटा थाने के शिक्की मिश्रा (25), गोलू मिश्रा (28) वर्ष, कशिला गांव निवासी कृष्णा कुमार (30) वर्ष और गुठनी थाना क्षेत्र के बेलौर गांव निवासी विवेक सिंह है.ये सभी अपने दोस्त के शादी समारोह में हिस्सा लेने गये थे.

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन