नौवीं की छात्रा मुन्नी बनी एक दिन की प्राचार्या
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 24 Jan 2026 10:17 PM
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय 2 उच्च विद्यालय भैसखालमें बालिका सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक प्रेरणादायक पहल की गयीविद्यालय के प्राचार्य सुरेश कुमार के नेतृत्व में कक्षा नवम की छात्रा मुन्नी यादव को एक दिन के लिए विद्यालय की प्राचार्या नामित किया गया
सीवान: राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय 2 उच्च विद्यालय भैसखालमें बालिका सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक प्रेरणादायक पहल की गयी विद्यालय के प्राचार्य सुरेश कुमार के नेतृत्व में कक्षा नवम की छात्रा मुन्नी यादव को एक दिन के लिए विद्यालय की प्राचार्या नामित किया गया.इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में निर्णय क्षमता, सकारात्मक सोच, नेतृत्व कौशल एवं प्रशासनिक समझ को विकसित करना रहा. एक दिन की प्राचार्या के रूप में मुन्नी यादव ने विद्यालय का सफल संचालन किया. उन्होंने प्रातःकालीन सभा का संचालन किया और कक्षाओं की व्यवस्था का जायजा लिया.वहीं शिक्षकों से संवाद स्थापित किया तथा छात्राओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना. साथ ही विद्यालय के अनुशासन और समय सारिणी पर विशेष ध्यान दिया.विद्यालय में कक्षा संचालन के उपरांत मुन्नी यादव की अध्यक्षता में एवं प्राचार्य सुरेश कुमार के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिका सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया. इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री व जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती भी श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई.अपने अनुभव साझा करते हुए एक दिन की प्राचार्या मुन्नी यादव ने कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्था को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए निर्णय क्षमता, धैर्य, सहयोग और सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










