ePaper

नीलम श्वेता ने संभाला इओ का प्रभार

Updated at : 09 Mar 2026 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
नीलम श्वेता ने संभाला इओ का प्रभार

नगर परिषद सीवान में नयी कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में नीलम श्वेता ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया. उन्होंने यह प्रभार पूर्व में अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे महाराजगंज नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. विपिन कुमार से लिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. नगर परिषद सीवान में नयी कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में नीलम श्वेता ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया. उन्होंने यह प्रभार पूर्व में अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे महाराजगंज नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. विपिन कुमार से लिया. प्रभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने नगर परिषद कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात कर कार्यों की जानकारी ली.नीलम श्वेता इससे पहले शिवहर नगर परिषद में कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में कार्यरत थीं. पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव पर विभागीय कार्रवाई के बाद यह पद काफी समय से रिक्त चल रहा था.इस दौरान नगर परिषद के कार्यों के संचालन के लिए महाराजगंज नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. विपिन कुमार को अतिरिक्त प्रभार दिया गया था . नयी कार्यपालक पदाधिकारी के प्रभार ग्रहण करने के बाद नगर परिषद सीवान में प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने और शहर में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. भलुआड़ा तकिया में बिजली की टीम पर हमला , सुपरवाइजर घायल सीवान. बड़हरिया प्रखंड के भलुआड़ा तकिया में बिजली चोरी की जांच करने गयी बिजली कंपनी की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. जिसमें सुपरवाइजर घायल हो गए. इरशाद साई और जाहिद साई द्वारा मीटर बायपास कर चोरी की बिजली जलाने की सूचना पर टीम जांच करने गयी थी. बताया जाता है कि फर्नीचर की दुकान का संचालन चोरी की बिजली से कर रहे थे. सूचना पर गठित विद्युत विभाग की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची. जांच के दौरान मीटर बायपास कर बिजली चोरी का मामला सामने आया. इसी बीच आरोपित इरशाद साई ने टीम के साथ मारपीट शुरू कर दी. मारपीट के दौरान विद्युत विभाग के सुपरवाइजर हरेराम यादव के सिर में चोट लग गई. घटना के बाद टीम के सदस्यों ने घायल सुपरवाइजर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरिया में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया गया. बिजली विभाग की टीम कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन