ePaper

नाबालिग से दो युवकों ने रेप कर बनाया वीडियो

Updated at : 03 Jul 2024 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग से दो युवकों ने रेप कर बनाया वीडियो

महाराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार कि रात शौच के लिए खेत में गयी एक नाबालिग किशोरी के साथ गांव के ही दो युवकों ने सामूहिक बलात्कार कर वीडियो बनाया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गांव वालों की मदद से वीडियो बनाने वाले मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

संवाददाता ,महाराजगंज. महाराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार कि रात शौच के लिए खेत में गयी एक नाबालिग किशोरी के साथ गांव के ही दो युवकों ने सामूहिक बलात्कार कर वीडियो बनाया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गांव वालों की मदद से वीडियो बनाने वाले मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी का नाम ब्रजेश कुमार है. पकड़े जाने के बाद गांव के लोगो ने ब्रजेश की जमकर पिटाई कर दी. जबकि एक नामजद अभी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. इस मामले में पीड़िता ने गांव के ही दो युवकों को नामजद कर प्राथमिकी कराया है. अपने दिए आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि दो जुलाई की शाम करीब साढ़े सात बजे अपने घर के पीछे खेत में शौच करने गई थी. उसी दौरान गांव के ही ब्रजेश कुमार और दीपक कुमार ने मेरा मुंह दबा कर दूर ले जाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया. वहीं उसका वीडियो भी बनाने लगे. उसने हाथ से मार कर मोबाइल गिरा दी और जान बचा कर अपने घर की तरफ भाग कर घटना की जानकारी अपने माता पिता, चाचा और भाई को दी.परिजन किशोरी को थाने लेकर पहुंचे.पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि किशोरी के आवेदन पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.इस मामले में ब्रजेश कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने पीड़िता एवं गिरफ्तार ब्रजेश का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया. किशोरी के बयान न्यायालय के समक्ष दर्ज कराई जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन