ePaper

निर्माण कार्य में घटिया सामग्री को लेकर भड़के सांसद

Updated at : 23 Jan 2026 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
निर्माण कार्य में घटिया सामग्री को लेकर भड़के सांसद

महाराजगंज रेलवे स्टेशन परिसर में रैंक प्वाइंट, स्टेशन के नये भवन, ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है. निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने की सूचना मिलने के बाद महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल गुरुवार की संध्या निरीक्षण करने व जांच को लेकर पहुंचे.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,महाराजगंज . महाराजगंज रेलवे स्टेशन परिसर में रैंक प्वाइंट, स्टेशन के नये भवन, ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है. निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने की सूचना मिलने के बाद महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल गुरुवार की संध्या निरीक्षण करने व जांच को लेकर पहुंचे. निरीक्षण के दौरान सांसद ने मानक से हटकर हो रहे काम को देखकर भड़क गये और तुरंत जीएम को फोन कर पूरे मामले की जांच कराने की बात कहीं और कहा कि अगर किसी प्रकार की जांच में अनियमितता मिलती है तो तुरंत प्राथमिकी दर्ज करायी जाये.सांसद ने कहा कि बार-बार शिकायत मिल रही थी कि निर्माण कार्य में मानक की अनदेखी की जा रही है.सांसद ने निर्माण के दौरान मौजूद एजेंसी के कर्मियों की जमकर क्लास भी लगाया. सांसद ने निर्माण कार्य में घटिया गिटी,बालू,रड देख भड़क गये. सांसद ने देखा कि पुराने ईंट का प्रयोग किया जा रहा है.साथ ही घरेलू गैस सिलिंडर से वेल्डिंग का कार्य किया जा रहा है. घरेलू गैस के उपयोग पर एसडीओ से बात कर उसे जब्त कर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया. सांसद ने कहा कि किसी भी कीमत पर घटिया सामग्री बर्दाश्त नहीं की जायेगी. घटिया कार्य के लिए वे लोकसभा में मामला उठाकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी जांच करने को कहेंगे. सांसद ने कहा कि मोदी सरकार में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं कि जायेगी.कोई भी कितना बड़ा क्यों न हो भ्रष्टाचार में संलिप्त होने पर जेल जाना पड़ेगा.सांसद ने कहा कि जबतक निर्माण कार्य की जांच नहीं हो जाती तबतक कार्य शुरू नहीं होगा. सांसद ने जीएम से प्राक्कलन की सूची लगाने को कहा.इस दौरान भाजपा पूर्वी के जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह, मुखिया आलोक सिंह, संजय सिंह राजपुत,सुप्रीया जायसवाल,डा. त्रिपुरारी शरण सिंह,अजय कुमार सिंह,नगर भाजपा अध्यक्ष अमरजीत सिंह,चन्दन राम आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन