दरौंदा सीएचसी पहुंचे विधायक व्यास सिंह, मरीजों से जाना इलाज और स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल

Updated:
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह | Prabhat Khabar Network

दारौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अचानक निरीक्षण किया. उन्होंने मरीजों से सीधी बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और व्यवस्था सुधारने पर जोर दिया.

विज्ञापन

दारौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने सोमवार को दरौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निरीक्षण किया. अचानक अस्पताल पहुंचे विधायक ने विभिन्न वार्डों एवं परिसर का जायजा लेते हुए वहां इलाज करा रहे मरीजों से सीधे बातचीत की और उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली. विधायक ने मरीजों से चिकित्सकों द्वारा किए जा रहे इलाज, समय पर चिकित्सकीय परामर्श मिलने, दवाओं की उपलब्धता तथा अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की.

उन्होंने मरीजों से यह भी जाना कि इलाज के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी तो नहीं हो रही है. निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल की स्वच्छता, चिकित्सा व्यवस्था और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का भी जायजा लिया.

उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने पर जोर दिया. विधायक ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए. गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को इलाज और दवा के लिए किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए.

निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि सह मुखिया रामकृष्ण सिंह उर्फ काका सहित अस्पताल से जुड़े कर्मी मौजूद रहे. विधायक के निरीक्षण से अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर कर्मियों में भी सक्रियता देखने को मिली.


विज्ञापन
रवींद्र गुप्ता

लेखक के बारे में

By रवींद्र गुप्ता

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन