ePaper

सीएचसी के निर्माण में भारी अनियमितता

Updated at : 24 Jan 2026 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
सीएचसी के निर्माण में भारी अनियमितता

दरौली प्रखंड मुख्यालय में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण में गड़बड़ी का मामला सामने आया है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना निगम करा रहा है. भवन निर्माण के लिए कुल 5 करोड़ 62 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गुठनी. दरौली प्रखंड मुख्यालय में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण में गड़बड़ी का मामला सामने आया है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना निगम करा रहा है. भवन निर्माण के लिए कुल 5 करोड़ 62 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है. शनिवार की सुबह पंचायत के मुखिया लालबहादुर और पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि बच्चा गुप्ता ने भवन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में कई गंभीर खामियां पाई जाने का दावा किया. जनप्रतिनिधियों का कहना है कि भवन निर्माण में मानक के विपरीत घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है. छत पर बारिश के दौरान पानी जमा हो रहा है. इसके अलावा बालू, सीमेंट, ईंट, टाइल्स और लोहे की गुणवत्ता भी मानक के अनुरूप नहीं पाई गई. मामले की शिकायत डीएम, एसडीओ, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, विभागीय सचिव और मंत्री से की जाएगी. मौके पर मौजूद केदार पंडित, दयाशंकर भगत, इंदल कुशवाहा, पारस भगत, रामजन्म कुशवाहा, दीपक कुमार और केसी गुप्ता ने भी निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच की मांग की. इस संबंध में एसडीओ आशुतोष गुप्ता ने बताया कि उन्हें अब तक इस मामले की कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. शिकायत मिलने पर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी. फिलहाल अनियमितता की पुष्टि नहीं हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन