ePaper

मशरक निवासी से शराब माफियाओं ने की लूटपाट

Updated at : 18 Jan 2026 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
मशरक निवासी से शराब माफियाओं ने की लूटपाट

मैरवा थाना क्षेत्र के तितिरा समीप स्थित मानसरोवर के पास शनिवार की मध्य रात्रि में स्कार्पियो सवार अपराधियों ने नकद सहित तकरीबन लाखों की संपत्ति लूट ली. पीड़ित छपरा जिले के मशरख थाना क्षेत्र के डुमर्सन निवासी सुनील सेठ है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. मैरवा थाना क्षेत्र के तितिरा समीप स्थित मानसरोवर के पास शनिवार की मध्य रात्रि में स्कार्पियो सवार अपराधियों ने नकद सहित तकरीबन लाखों की संपत्ति लूट ली. पीड़ित छपरा जिले के मशरख थाना क्षेत्र के डुमर्सन निवासी सुनील सेठ है. घटना के संबंध में पीड़ित ने बताया कि वह अपने घर के परिजनों को लेकर गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज करने के लिए गए थे. जहां इलाज कराने के बाद शनिवार की मध्य रात्रि अपने घर लौट रहे थे. तितिरा स्थित मानसरोवर के पास ही पहुंचे ही थे कि मैरवा की तरफ से स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने ओवरटेक किया और आगे से वाहन में ठोकर मार दी. जिसमें सुनील सेठ की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी. जिसके बाद अपराधी नीचे उतरे और बोले कि गाड़ी में शराब है और अपराधियों ने 40 हजार नकद, सोने की चैन और अंगूठी की लूटपाट कर ली. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 की पुलिस को दी. डायल 112 की जगह मैरवा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी हुई है. चार की संख्या में थे अपराधी पीड़ित ने बताया कि जब मैं अपनी गाड़ी रोका, तबतक वे लोग अपनी गाड़ी से ठोकर मार दी. जिसमें चार की संख्या में अपराधी सवार थे. उतरते ही वे लोग गाली गलौज करने लगे और गाड़ी में शराब होने की बात कही और लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद वह सीवान की तरफ फरार हो गए. गाड़ी क्षतिग्रस्त होने के कारण मैं उनका पीछा नहीं कर सका. शराब माफियाओं का बताया जा रहा है वाहन- सूत्रों से जानकारी के मुताबिक जिस स्कॉर्पियो से लूट की घटना को अंजाम दिया गया हैं. वह शराब माफियाओं का गाड़ी बताया जा रहा है. शराब माफिया अपनी तस्करी की आड़ में शराब के साथ-साथ लूट की भी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इधर इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने मामले की जांच करने का निर्देश दिया है. श्यामपुर पुल से लक्ष्मीपुर ओवर ब्रिज तक होती हैं घटनाएं- बताया जाता है कि जीरादेई थाना क्षेत्र के श्यामपुर पुल के बाद रात्रि में अपराधी प्रतिदिन घटना को अंजाम देते हैं. जहां किसी के साथ लूट तो किसी के साथ छिनतई की घटना होती रहती है. इधर बढ़ाते अपराधियों के मनोबल के बाद रात्रि में दूरी तय करने वाले लोगों दहशत के माहौल में हैं. लोगों का कहना है कि पुलिस गश्ती कम होने के कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन