बसंतपुर लूटकांड मामले में मुख्य आरोपित फरार
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 16 Mar 2026 9:25 PM
बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर बाजार स्थित अरूण ज्वेलर्स में हुई दिनदहाड़े लूट कांड मामले में अब भी मुख्य आरोपी सहित चार बदमाश फरार हैं.
प्रतिनिधि,सीवान. बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर बाजार स्थित अरूण ज्वेलर्स में हुई दिनदहाड़े लूट कांड मामले में अब भी मुख्य आरोपी सहित चार बदमाश फरार हैं. नौ मार्च को दिनदहाड़े पुरानी बाजार स्थित अरुण ज्वेलर्स की दुकान में बाइक सवार सात बदमाशों ने हथियार के बल पर दुकान में घुसकर लूटपाट की थी. बदमाशों ने दुकानदार अरविंद सोनी और कर्मचारियों को डराकर लगभग 25 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, 14-15 किलो चांदी के बर्तन और आभूषण, 80 ग्राम सोना तथा कुछ नकदी लूट ली थी. घटना थाने से महज 20 मीटर दूर होने के बावजूद पुलिस को मौके पर पहुंचने में 20 मिनट लग गए थे, जिससे बदमाश रामजानकी मंदिर के तरफ भागने में सफल हो गए थे. जहां पुलिस ने बीते दिनों अनुसंधान के दौरान घटना को अंजाम देने वाला एक लुटेरा व लाइनर सहित एक महिला को गिरफ्तार किया था. टना में प्रयुक्त बाइक,चांदी के आभूषण सहित बर्तन को भी बरामद किया गया था.लेकिन पुलिस एक सफ्ताह बाद भी लूटकांड का मुख्य आरोपी व अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी नही हो सकी हैं. तीन टीम कर रही हैं लूटकांड की जांच इधर घटना के बाद एसपी ने स्वयं घटनास्थल की जांच की थी और मामले के खुलासे के लिए तीन टीम का गठन किया गया था. इसमें एक टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी हैं,.वही दूसरी टीम तकनीकी अनुसंधान में जुटी हुई है और तीसरी टीम लगातार लूट में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है . बोले थानाध्यक्ष अपराधियों की पहचान कर ली गई हैं, जल्द ही फरार सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. संजीव कुमार सुमन, प्रभारी थानाध्यक्ष,बसंतपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










