धरनी छापर से 50 लाख की शराब बरामद

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 17 Jan 2026 9:59 PM

विज्ञापन

उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मैरवा थाना क्षेत्र के धरनी छापर चेक पोस्ट के पास से 12 चक्का ट्रक में से भारी मात्रा में अलग-अलग ब्रांड के शराब बरामद किया.ट्रक चालक सह शराब तस्कर मौका पाकर फरार होने में सफल रहा. बरामद शराब की अनुमति कीमत 50 लाख रुपया का बताया जा रहा है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान.उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मैरवा थाना क्षेत्र के धरनी छापर चेक पोस्ट के पास से 12 चक्का ट्रक में से भारी मात्रा में अलग-अलग ब्रांड के शराब बरामद किया.ट्रक चालक सह शराब तस्कर मौका पाकर फरार होने में सफल रहा. बरामद शराब की अनुमति कीमत 50 लाख रुपया का बताया जा रहा है. उत्पाद अधीक्षक शशांक वर्मा ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के धरनी छापर चेक पोस्ट होते एक ट्रक से भारी मात्र में शराब आ रही है. सूचना पर उत्पाद सदर थाना के थानाध्यक्ष अंकेश कुमार ने एक टीम का गठन किया. टीम में निरीक्षक रूपेश कुमार द्वारा यूपी से आने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों के सघन जांच शुरू की गई. जांच के दौरान एक ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ट्रक लेकर भागने लगा. जिसे पुलिस की मदद से पकड़ लिया गया.हालांकि उसके पूर्व ही चालक ट्रक से कुदकर फरार हो गया. ट्रक की जांच हुई तो लाई के अंदर छिपकर रखा हुआ 9540 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई. लावा और भूसी में छुपायी गई थी शराब बताया जाता हैं कि तस्कर शराब की तस्करी के लिए अलग अलग समान में शराब छुपा कर लाया रहे हैं. शनिवार की सुबह पकड़ी गई शराब की खेप के लिए तस्करों ने भूसी सुर लावा का सहारा लिया था. धान की भूसी और धान लावा के बीच शराब छुपायी गई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन