प्राचार्य के मनमानी के खिलाफ शुरू हुई जांच

Updated at : 16 Mar 2026 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
प्राचार्य के मनमानी के खिलाफ शुरू हुई जांच

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ रामानंद राम द्वारा किए गए महिला उत्पीड़न, भ्रष्टाचार और परीक्षा में अनियमितता को लेकर जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति के आदेश पर अलग अलग तीन कमेटी गठित की गई है.

विज्ञापन

सीवान. डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ रामानंद राम द्वारा किए गए महिला उत्पीड़न, भ्रष्टाचार और परीक्षा में अनियमितता को लेकर जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति के आदेश पर अलग अलग तीन कमेटी गठित की गई है. महिला शिक्षिकाओं द्वारा राज्यपाल सह कुलाधिपति को भेजी गई लिखित शिकायत की जांच प्रो पूनम सिंह के नेतृत्व में गठित विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति कर रही है. महिला शिक्षिकाओं ने प्राचार्य द्वारा उत्पीड़न, स्पेशल लीव से वंचित करने और ड्यूटी पर रहने के बावजूद वेतन काटने की लिखित शिकायत की हैं. महिला शिक्षकों के साथ अमर्यादित व्यवहार सोमवार को आंतरिक शिकायत समिति के सामने उपस्थित होकर अपना बयान रिकॉर्ड कराया तथा साक्ष्य भी प्रस्तुत करने की बात बतायी जा रही है. डीएवी पीजी कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ धनंजय यादव और सचिव पवन कुमार ने बताया कि राजा सिंह कॉलेज सीवान में डॉ रामानंद राम के केंद्राधीक्षक के रहते हुए परीक्षा में घोर अव्यवस्था और कदाचार के मामले को लेकर विश्वविद्यालय द्वारा प्रो हरिश्चंद, प्रो कृष्ण कुमार और डॉ धनंजय कुमार आजाद को मिलाकर कमेटी बनाई गई है. इस कमेटी के सामने भी सभी शिक्षकों ने अपना लिखित पक्ष रखा है. प्राचार्य के मनमानी और भ्रष्टाचार को लेकर शिक्षकों द्वारा किए जा रहे आंदोलन के मद्देनजर प्रो कृष्ण कुमार, प्रो ऊषा सिंह और प्रो महेश चौधरी की जांच समिति बनी है जिसके सामने भी सभी शिक्षकों ने अपना लिखित बयान रिकॉर्ड कराया गया है. प्राचार्य पूर्व में भ्रष्टाचार के आरोप में जगलाल चौधरी कॉलेज के प्राचार्य रहते हुए निलंबित हो चुके हैं. राजा सिंह कॉलेज के प्राचार्य रहने पर भ्रष्टाचार के आरोप के कारण इनके वित्तीय अधिकार पर विश्वविद्यालय द्वारा रोक लगा दी गई थी. वहीं डीएवी कॉलेज के पंखा, हीटर, एसी को लेकर भी डीएवी पीजी कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ धनंजय यादव और सचिव पवन कुमार ने गंभीर आरोप लगाया है. अध्यक्ष डॉ धनंजय यादव और सचिव पवन कुमार ने बताया कि प्राचार्य अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए लगातार गलतबयानी कर रहे हैं. कॉलेज के सभी शिक्षक अनुशासित और समय के पाबंद हैं. प्राचार्य स्वयं कॉलेज बहुत कम आते हैं. इस बात की पुष्टि उनके बायोमेट्रिक अटेंडेंस से की जा सकती है. वहीं प्राचार्य डॉ रामानंद राम पूर्व में ही अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर चुके हैं.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन