ePaper

दो दिनों में वार्षिक कार्य योजना बनाने का निर्देश

Updated at : 17 Jan 2026 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
दो दिनों में वार्षिक कार्य योजना बनाने का निर्देश

शनिवार को जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में आइसीडीएस की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी एवं सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी उपस्थित रहे. समीक्षा के क्रम में सभी योजनाओं पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को स-समय अनुपालन करने का निदेश दिया.

विज्ञापन

सीवान. शनिवार को जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में आइसीडीएस की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी एवं सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी उपस्थित रहे. समीक्षा के क्रम में सभी योजनाओं पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को स-समय अनुपालन करने का निदेश दिया. जिला प्रोग्राम पदाधिकारी तारिणी कुमारी को निदेश दिया गया कि सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी हेतु वार्षिक कार्य योजना तैयार कर लक्ष्य निर्धारित करते हुए दो दिनो के अंदर प्रतिवेदन उपलब्ध करावें. विभाग द्वारा प्राप्त विभिन्न मदों में प्राप्त आवंटन के विरूद्ध शतप्रतिशत व्यय करने का निदेश दिया गया तथा प्रत्येक माह एफआरएस के माध्यम से शतप्रतिशत टीएचआर वितरण का निदेश दिया. साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र भवन उत्क्रमण एवं मरम्मति का कार्य यथाशीघ्र पूरा करने का निदेश दिया गया एवं पीएमएमएवीवाई योजना अन्तर्गत आवेदन की अपलोडिंग राज्य के औसत के अनुसार करने एवं अगली बैठक से पूर्व शतप्रतिशत आवेदन की अपलोडिंग करने का निदेश दिया गया. साथ ही जिला प्रोग्राम कार्यालय से सभी बाल विकास परियोजनाओं को शौचालय मद में उपावंटित राशि से यथाशीघ्र शौचालय निर्माण कराते हुए उपयोगिता प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन