रसोई गैस की कमी से लकड़ी-गोइठा की मांग बढ़ी

Updated at : 15 Mar 2026 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
रसोई गैस की कमी से लकड़ी-गोइठा की मांग बढ़ी

रसोई गैस को लेकर आम लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई है और गैस सिलिंडर की बुकिंग तथा आपूर्ति को लेकर कई स्थानों पर हाहाकार की स्थिति देखने को मिल रही है. जिले के विभिन्न गैस एजेंसियों पर इन दिनों सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं. लोग अपनी बारी का इंतजार करते हुए घंटों खड़े रह रहे हैं.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. रसोई गैस को लेकर आम लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई है और गैस सिलिंडर की बुकिंग तथा आपूर्ति को लेकर कई स्थानों पर हाहाकार की स्थिति देखने को मिल रही है. जिले के विभिन्न गैस एजेंसियों पर इन दिनों सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं. लोग अपनी बारी का इंतजार करते हुए घंटों खड़े रह रहे हैं. आम उपभोक्ताओं की इस चिंता के बीच सरकारी स्कूलों और अन्य संस्थानों में भी रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर चिंता बढ़ने लगी है.कई विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के संचालन पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि प्रशासनिक अधिकारी लगातार यह दावा कर रहे हैं कि जिले में गैस की आपूर्ति सामान्य है और घबराने की जरूरत नहीं है, फिर भी लोगों में आशंका बनी हुई है. इसी अनिश्चितता को देखते हुए ग्रामीण और शहरी इलाकों में लोग वैकल्पिक व्यवस्था करने में भी जुट गए हैं.कई परिवार रसोई गैस के साथ-साथ लकड़ी, गोईठा, सरसों का ठंडल, धान का भूंसा तथा अरहर के ठंडल जैसे पारंपरिक ईंधनों का इंतजाम कर रहे हैं. गांवों में इन सामग्रियों की मांग अचानक बढ़ गई है. लोग अपने घरों में पुराने चूल्हों की मरम्मत कराने या नए चूल्हे बनाने में भी लगे हुए हैं. कई होटल संचालकों ने बताया कि यदि जल्द ही आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो बाजार में खाने-पीने की दुकानों पर इसका असर और बढ़ सकता है.गैस संकट की आशंका के बीच बाजार में इंडक्शन चूल्हों की मांग भी तेजी से बढ़ गई है. इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर लोग इंडक्शन खरीदने पहुंच रहे हैं. इसके साथ ही कई जगहों पर कोयला और लकड़ी से चलने वाली भट्ठी बनाने की भी होड़ लगी हुई है.फिलहाल लोग किसी तरह वैकल्पिक व्यवस्था के सहारे अपनी रसोई और व्यवसाय को चलाने की कोशिश कर रहे हैं. उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही समय पर आपूर्ति सीवान. जिले के महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय में संचालित एक गैस एजेंसी की कार्यशैली को लेकर उपभोक्ताओं के बीच नाराजगी बढ़ती जा रही है.महाराजगंज निवासी अधिवक्ता प्रफुल्ल रंजन ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर मामले की जांच कराने की मांग की है. उन्होंने बताया कि उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन माध्यम से गैस रिफिल के लिए बुकिंग कराई थी.बुकिंग के बाद कंपनी की ओर से संदेश के माध्यम से यह सूचना दी गई कि गैस की आपूर्ति कर दी जाएगी, लेकिन तय समय बीत जाने के बावजूद उन्हें सिलिंडर उपलब्ध नहीं कराया गया.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन