विवाद में छोटे ने बड़े भाई को मारा चाकू

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 30 Apr 2025 9:01 PM

विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिंदुसार हामिद गांव में मंगलवार की देर रात्रि आपसी विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू मार कर घायल कर दिया.घायल लक्ष्मी पंडित का पुत्र दशरथ पंडित हैं.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिंदुसार हामिद गांव में मंगलवार की देर रात्रि आपसी विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू मार कर घायल कर दिया.घायल लक्ष्मी पंडित का पुत्र दशरथ पंडित हैं. घटना के संबंध में घायल की पत्नी ने बताया कि कई दिनों से घर ंमे किसी न किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था. मंगलवार की देर देर रात्रि भी विवाद शुरू हुआ और मेरे पति कुछ पूछताछ कर रहे थे. इसी बीच अचानक मेरा देवर निर्मल और अन्य लोग मेरे पति के साथ मारपीट करने लगे. हमलोगों ने मामला शांत कराया जिसके बाद मेरे पति गांव में जा रहे थे.तभी निर्मल ने लोहा काटने वाला हेक्सा ब्लेड का चाकू दशरथ के पेट में गोद दिया . वह वही खून से लथपथ होकर गिर पड़ा और निर्मल फरार हो गया. इधर स्थानीय लोगों ने उसकी सूचना परिजनों को दी और इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया. पीएमसीएच में भी घायल दशरथ की स्थिति नाजुक बनी हुई हैं. रुपये को लेकर शुरू हुआ था विवाद बताया जाता हैं कि मंगलवार की संध्या रुपये को लेकर विवाद शुरू हुआ था. धीरे धीरे विवाद बढ़ता चला गया और अंत में जमीन को लेकर मारपीट हुई .जिसके बाद छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू गोद दिया. सदर अस्पताल के चिकित्सक चाकू नही निकाल सके और पेट में चाकू के साथ ही रेफर कर दिया.चिकित्सकों का कहना था कि यदि चाकू निकाला जाएगा तो स्थिति भयावह हो सकती हैं. मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने बताया कि घायल रेफर हैं. अबतक आवेदन नही मिला है. कार्रवाई की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन