सीवान: हसनपुरा में सेंट्रो कार से 342 लीटर देसी शराब और 76 बोतल बीयर बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
थाने में जब्त शराब व कार   | Prabhat Khabar Network

थाने में जब्त शराब व कार

एमएच नगर थाना पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान एक सेंट्रो कार से 342 लीटर देसी शराब और 76 बोतल बीयर बरामद की है. इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है.

विज्ञापन

Siwan News: एमएच नगर थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान एक सेंट्रो कार से भारी मात्रा में शराब बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कार से 342 लीटर देसी शराब तथा 76 बोतल किंगफिशर बीयर जब्त की है. मामले में एक अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

पुलिस को देखकर भागने लगा चालक, घेराबंदी कर पकड़ा

प्रभारी थानाध्यक्ष रुबी कुमारी आर्या के निर्देश पर गुरुवार की रात करीब आठ बजे पुअनि पप्पू कुमार के नेतृत्व में थाना के सामने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान चैनपुर की ओर से तेज गति से आ रही सफेद रंग की सेंट्रो कार (BR-01Z-0508) को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया.

पुलिस को देखकर चालक कार मोड़कर भागने लगा, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया.

कार से 342 लीटर देसी शराब और 76 बोतल बीयर बरामद

तलाशी के दौरान कार की डिक्की और बीच की सीट से 19-19 कार्टन, कुल 38 कार्टन में 1710 पीस बंटी-बबली देसी शराब (342 लीटर) बरामद हुई. वहीं आगे की सीट के नीचे रखे बोरे से 500 एमएल की 76 बोतल किंगफिशर बीयर भी जब्त की गई.

दो तस्कर गिरफ्तार, मुख्य आरोपित की तलाश जारी

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के माहपुर निवासी विशाल कुमार और फिरोज अहमद के रूप में हुई है.

पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि माहपुर निवासी पंकज कुमार चौधरी उन्हें प्रति खेप 1500-1500 रुपये देकर सिसवन से शराब मंगवाकर माहपुर पहुंचवाता था.

तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपित पंकज कुमार चौधरी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: BJP का दामन थामते ही भावुक हुए मृत्युंजय तिवारी, बोले- अब यहीं जियेंगे, यहीं मरेंगे


विज्ञापन
Umashankar Ram

लेखक के बारे में

By Umashankar Ram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन