नीली रोशनी से जगमग होंगे सरकारी कार्यालय

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 16 Mar 2026 9:38 PM

विज्ञापन

आगामी 22 मार्च को बिहार दिवस के अवसर पर जिले में भव्य और आकर्षक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा.इसे लेकर जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी. जिसमें समारोह की रूपरेखा तय की गयी.सभी सरकारी कार्यालयों को नीली रोशनी से सजाने का भी निर्णय लिया गया

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. आगामी 22 मार्च को बिहार दिवस के अवसर पर जिले में भव्य और आकर्षक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा.इसे लेकर जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी. जिसमें समारोह की रूपरेखा तय की गयी.सभी सरकारी कार्यालयों को नीली रोशनी से सजाने का भी निर्णय लिया गया बैठक में तय किया गया कि 22 मार्च को सुबह सात बजे जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम से संबंधित प्रभात फेरी निकाली जायेगी. इसके माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जायेगा. इसके बाद सुबह नौ बजे विभिन्न स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा. जिसमें सरकारी कर्मियों के साथ-साथ आम नागरिकों की भी भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी.दिन के 11 बजे शहर के टाउन हॉल में बिहार दिवस समारोह का विधिवत उद्घाटन किया जायेगा. इस वर्ष बिहार दिवस समारोह में सात विभागों के स्टॉल लगाये जाने का निर्णय लिया गया है.इनमें जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, जीविका, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, आईसीडीएस तथा उद्योग विभाग शामिल हैं. व्यंजन मेला का भी आयोजन किया जायेगा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी बिहार दिवस समारोह का विशेष हिस्सा बनाया गया है.22 मार्च की संध्या पांच बजे टाउन हॉल में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे. वहीं 23 मार्च को टाउन हॉल में कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन किया जायेगा.सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए छह सदस्यीय टीम का गठन किया गया है.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन