ePaper

Siwan News : गोपालगंज के राजस्व अधिकारी के पुत्र को मारा चाकू, गंभीर

Updated at : 31 Dec 2025 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
Siwan News : गोपालगंज के राजस्व अधिकारी के पुत्र को मारा चाकू, गंभीर

महाराजगंज में आपसी विवाद को लेकर राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह के पुत्र चंद्र प्रताप सिंह उर्फ भोलू सिंह को चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया.

विज्ञापन

महाराजगंज. महाराजगंज में आपसी विवाद को लेकर राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह के पुत्र चंद्र प्रताप सिंह उर्फ भोलू सिंह को चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. घटना महराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के मैदान में हुई, जहां भोलू सिंह अपने कुछ साथियों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गया. स्थानीय लोगों और खेल रहे बच्चों ने घायल को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों ने बताया कि घायल को तीन स्थानों पर चाकू से गंभीर चोटें आयी हैं. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि यह घटना भूमि विवाद को लेकर हुई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. भोलू के पिता विजय कुमार सिंह गोपालगंज जिले के बरैली प्रखंड में राजस्व अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. पुलिस ने मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच तेज कर दी है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है.

कट्टा और कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, गये जेल

तरवारा. जीबी नगर थाना क्षेत्र के दीनदयालपुर तेतर बाबा के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने मंगलवार की संध्या बाइक से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार बदमाशों की पहचान उड़ियान टोला गांव निवासी सैनुदीन अंसारी और मीरगंज थाना क्षेत्र के महैचा गांव निवासी विशाल कुमार के रूप में हुई. दोनों किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. पुलिस ने भागने के क्रम में उन्हें दबोच लिया. उनके पास से एक कट्टा, छह कारतूस और एक पल्सर बाइक जब्त की गयी. थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि दोनों को बुधवार को जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन