Siwan News : भाजपा जिला कार्यालय में मोर्चा अध्यक्षों का हुआ सम्मान

Updated:
विज्ञापन
Siwan News : भाजपा जिला कार्यालय में मोर्चा अध्यक्षों का हुआ सम्मान

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय स्थित अटल सभागार में नव मनोनीत मोर्चा अध्यक्षों के सम्मान में गुरुवार को एक समारोह आयोजित किया गया.

विज्ञापन

सीवान. भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय स्थित अटल सभागार में नव मनोनीत मोर्चा अध्यक्षों के सम्मान में गुरुवार को एक समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने की. उन्होंने युवा मोर्चा अध्यक्ष अजीत कुमार चौरसिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता जायसवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष अजय पासवान, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष हरेराम साह और अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शेर खां को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. जिलाध्यक्ष ने सभी को पार्टी की विचारधारा और जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाना हम सभी की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि पूर्वजों ने कठिन परिस्थितियों में पार्टी को खड़ा किया. अब संगठन को नई ऊंचाई तक ले जाने की जिम्मेदारी आप सभी की है. कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, सत्यम सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शर्मानंद राम, सुभाष सिंह कुशवाहा, जिला मंत्री पंकज किशोर सिंह, कार्यालय मंत्री सौरभ कुशवाहा, आईटी संयोजक दीपू सिंह चंदेल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shah Abid Hussain

लेखक के बारे में

By Shah Abid Hussain

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन