बसंतपंचमी पर शहर में फ्लैग मार्च

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 23 Jan 2026 10:35 PM

विज्ञापन

ज़िले में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए शुक्रवार को पुलिस प्रशासन ने एक बड़ा फ्लैग मार्च निकाला. मार्च का नेतृत्व डीएम विवेक रंजन मैत्रेय और एसपी पुरन कुमार झा ने संयुक्त रूप से किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. ज़िले में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए शुक्रवार को पुलिस प्रशासन ने एक बड़ा फ्लैग मार्च निकाला. मार्च का नेतृत्व डीएम विवेक रंजन मैत्रेय और एसपी पुरन कुमार झा ने संयुक्त रूप से किया. फ्लैग मार्च की शुरुआत गोपालगंज मोड़ से की गई. मार्च में आगे-आगे बाइक सवार पुलिस बल थे. जिसके पीछे रैपिड एक्शन फोर्स, एंटी राइट बटालियन और जिला पुलिस बल के जवान चल रहे थे. एसपी ने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया, ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके.यह मार्च जेपी चौक, कागज़ी मोहल्ला, नया किला, श्रद्धानंद बाजार, थाना रोड़, अस्पताल मोड़, बबुनिया मोड़, स्टेशन रोड़ सहित शहर के सभी प्रमुख और संवेदनशील मार्गों से गुजरा. इस फ्लैग मार्च में सदर एसडीओ आशुतोष गुप्ता, सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह, मुफस्सिल थानाध्यक्ष राहुल कुमार सी सिंह, नगर थानाध्यक्ष, महादेवा थानाध्यक्ष विनीत कुमार विनायक, सराय थानाध्यक्ष विकास कुमार बिट्टू, यातायात थानाध्यक्ष अभयनंदन कुमार सहित ट्रैफिक डीएसपी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन