बाइक के धक्के से वृद्ध महिला की मौत

Updated at : 15 Mar 2026 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक के धक्के से वृद्ध महिला की मौत

गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर गांव में अनियंत्रित बाइक की टक्कर से शनिवार की शाम एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी. महिला की पहचान पुरंदरपुर निवासी शंकर रावत की 70 वर्षीय पत्नी सलेहरा देवी के रूप में की गई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर गांव में अनियंत्रित बाइक की टक्कर से शनिवार की शाम एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी. महिला की पहचान पुरंदरपुर निवासी शंकर रावत की 70 वर्षीय पत्नी सलेहरा देवी के रूप में की गई. परिजनों ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह खाना खाने के बाद अपने घर के सामने सड़क पर टहल रही थीं. इसी दौरान पीछे से आयी एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर के बाद महिला सड़क पर गिर गईं. घटना की आवाज सुनकर परिजन तुरंत घर से बाहर आए. उन्होंने देखा कि सलेहरा देवी सड़क पर गिरी हुई थीं और उनके शरीर से खून बह रहा था. कुछ दूरी पर बाइक सवार युवक भी घायल अवस्था में पड़ा था. परिजनों और स्थानीय लोगों ने महिला को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र ले जाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक किया जब्त सूचना मिलते ही गोरेयाकोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बाइक को भी जब्त कर थाने लायी. गोरेयाकोठी थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध महिला की मौत हुई है. बाइक सवार घायल है और उसका इलाज जारी है. पुलिस ने घटनास्थल से बाइक जब्त कर ली है. परिजनों के आवेदन के आधार पर संबंधित बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन