एक लाख नकद सहित तीन लाख के गहने की चोरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Jun 2024 10:07 PM
एम एच नगर थाना के गोपीपतियांव में गुरुवार की रात चोरों ने अरुण भगत के घर को निशाना बनाया.चोरों ने एक लाख नकद सहित तकरीबन तीन लाख के आभूषण की चोरी कर ली
हसनपुरा : एम एच नगर थाना के गोपीपतियांव में गुरुवार की रात चोरों ने अरुण भगत के घर को निशाना बनाया.चोरों ने एक लाख नकद सहित तकरीबन तीन लाख के आभूषण की चोरी कर ली. चोरों ने अरुण भगत के घर का ताला तोड़कर 86 हजार नकद समेत सोने का मंगलसूत्र, पायल, सोने का हार इत्यादि चुराया. जिसका कीमत 1 लाख 86 हजार है. उसके बाद चोरों ने उनके भाई के घर का ताला तोड़ कर 20 हजार नगद समेत अलमीरा तोड़कर मंगलसूत्र, कनफूल, झूमका, मांगटीका, पायल इत्यादि चुरा लिया.जिसका कीमत 95 हजार रुपया है.चोरों ने चार बैंक पासबुक, , एटीएम कार्ड,पेन कार्ड, आधार कार्ड,एक वक्सा, दो ट्रोली बेग सहित आवश्यक कागजात की चोरी कर ली. शुक्रवार की सुबह गांव के जिन बाबा स्थान से टूटा हुआ बक्सा व कुंए में कागजात वगैरह पुलिस ने बरामद किया. इस मामले में अरुण भगत ने एक नामजद सहित आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है. जिसमें बताया है कि घटना एक बजे रात की है.सभी लोग खाना खाकर छत पर सो रहे थे. तभी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया.मैंने देखा कि गांव के ही राम एकबाल भगत सामान लेकर भाग रहे थे. हमलोग उनके घर जाकर पकड़ने की कोशिश की. लेकिन वे घर पर नहीं मिले. इस मामले में थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि एक नामजद सहित आधा दर्जन अज्ञात चोरों के खिलाफ गृहस्वामी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस फरार चोरों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










