ePaper

दुर्घटना में घायल युवक की मौत

Updated at : 12 Nov 2024 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल युवक की मौत

बसंतपुर. एनएच 227 ए से कन्हौली पंचायत सरकार भवन की तरफ जाने वाली सड़क पर कन्हौली पोखरा के समीप सोमवार की दोपहर मैजिक व बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. था जबकि दूसरे युवक को भी चोट आयी थी.

विज्ञापन

संवाददाता, बसंतपुर. एनएच 227 ए से कन्हौली पंचायत सरकार भवन की तरफ जाने वाली सड़क पर कन्हौली पोखरा के समीप सोमवार की दोपहर मैजिक व बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. था जबकि दूसरे युवक को भी चोट आयी थी. गंभीर रूप से घायल युवक बसंतपुर थानाक्षेत्र के बनसोहीं के राजन कुमार (30) को आसपास के लोगों ने बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिवान रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल मे स्थिति मे सुधार नही होता देख चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. पटना ले जाने के दौरान घायल युवक की मौत हो गई. उसके बाद मंगलवार की सुबह परिजन शव लेकर बसंतपुर थाना पहुंचे. जहां पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम मे भेज दिया. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया की अज्ञात वाहन की टक्कर से दुर्घटना होने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ है. कारवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन