Siwan News : सीएम के संभावित दौरे को लेकर डीएम ने स्थल चयन के लिए किया निरीक्षण

जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने बुधवार को रूकुंदीपुर पंचायत में कई विकास कार्यों का निरीक्षण किया.
दरौंदा. जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने बुधवार को रूकुंदीपुर पंचायत में कई विकास कार्यों का निरीक्षण किया. उन्होंने पंचायत सरकार भवन का जायजा लिया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित दौरे के लिए स्थल चयन के लिए निरीक्षण किया. अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करते हुए उन्होंने स्थल की उपयुक्तता का आकलन किया. जिलाधिकारी सीवान से महाराजगंज होते हुए रूकुंदीपुर पहुंचे और रास्ते में सड़क की स्थिति का भी निरीक्षण किया. उनके साथ अनुमंडल एवं प्रखंड के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे. रूकुंदीपुर पंचायत सरकार भवन पहुंचकर उन्होंने मनरेगा से निर्मित हाट, आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, छठ घाट और एपीएचसी का भी निरीक्षण किया और अविलंब कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री के संभावित दौरे के लिए दो दिनों से क्षेत्र में स्थल निरीक्षण किया जा रहा है. प्रगति यात्रा के दौरान की गयी घोषणाओं की समीक्षा मुख्यमंत्री करेंगे. डीएम ने अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की. बीडीओ शिम्पी कुमारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के आने की संभावना है, लेकिन निश्चित समय का अभी निर्णय नहीं हुआ है. जिले के कई प्रखंडों में स्थल चयन के लिए निरीक्षण जारी है और अंतिम निर्णय वरीय अधिकारियों द्वारा लिया जायेगा. मौके पर डीडीसी मुकेश कुमार, एसडीओ अनिता सिन्हा, एसडीपीओ अमन, डीसीएलआर, बीडीओ शिम्पी कुमारी, बीइओ सौरभ सुमन, सीओ वेद प्रकाश नारायण, थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह, पंचायत सचिव श्रीराम प्रसाद यादव, कृषि सलाहकार सुशील तिवारी, राजस्व कर्मचारी मिथुन कुमार और अमीन शैलेश कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विकास कार्यों को समय पर पूर्ण कराने और संभावित दौरे की तैयारियों पर विशेष ध्यान देने का संकल्प लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




