माध्यमिक विद्यालय अध्यापक संघ की जिला इकाई गठित
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 18 Jan 2026 9:21 PM
बिहार माध्यमिक विद्यालय अध्यापक संघ के जिला इकाई का गठन रविवार को हुआ. शिक्षकों की भागीदारी के बीच आयोजित इस बैठक का उद्देश्य जिले में संगठन को मजबूत करना तथा शिक्षकों की समस्याओं को एकजुट होकर प्रभावी ढंग से उठाना था.
प्रतिनिधि, सीवान. बिहार माध्यमिक विद्यालय अध्यापक संघ के जिला इकाई का गठन रविवार को हुआ. शिक्षकों की भागीदारी के बीच आयोजित इस बैठक का उद्देश्य जिले में संगठन को मजबूत करना तथा शिक्षकों की समस्याओं को एकजुट होकर प्रभावी ढंग से उठाना था. मुख्य अतिथि संघ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. कहा कि बिहार माध्यमिक विद्यालय अध्यापक संघ हमेशा से शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहा है और आगे भी पूरी मजबूती के साथ यह संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में शिक्षकों की भूमिका केवल कक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता, नीतिगत सुधार और शिक्षक हितों की रक्षा में संगठन की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है. प्रदेश अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने जिले के शिक्षकों से आह्वान किया कि वे संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट रहें और नवनिर्वाचित जिला इकाई को सहयोग दें. प्रदेश महासचिव सुबोध कुमार ने भरोसा दिलाया कि प्रदेश स्तर पर भी जिला की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा. बैठक के दौरान जिला इकाई के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया. जहां सर्वसम्मति से दीपक तिवारी को जिला अध्यक्ष चुना गया, जबकि सिपाही राज गुप्ता को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई. जिला उपाध्यक्ष अर्णव अखिलेश एवं संगीता कुमारी का चयन किया गया. संगठन की वित्तीय व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए दीपक कुमार सिंह को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया. मीडिया एवं संचार से जुड़े दायित्वों की जिम्मेदारी अभय कुमार सिंह तथा सरोज प्रसाद को जिला उप-मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया. श्रवण कुमार मौर्या को जिला संगठन मंत्री बनाया गया. वसीम अकरम जिला सोशल मीडिया प्रभारी तथा स्मिता जिला सह-सचिव बनायी गयी. बैठक में नव निर्वाचित जिला इकाई ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि वे जिले के शिक्षक समुदाय की जमीनी समस्या जैसे सेवा शर्तें, वेतन, पदस्थापन, पदोन्नति और शैक्षणिक संसाधनों के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करेंगे. साथ ही, जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, शिक्षकों के प्रशिक्षण और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










