ePaper

siwan news : महागठबंधन में सीट बंटवारे पर रार, एनडीए में सब फाइनल : विनोद सोनकर

Updated at : 09 Oct 2025 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
siwan news : महागठबंधन में सीट बंटवारे पर रार, एनडीए में सब फाइनल : विनोद सोनकर

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद विनोद सोनकर बोले

विज्ञापन

सीवान. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि जहां एक ओर महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर घमासान मचा है. वहीं एनडीए में सभी सीटों पर आपसी सहमति बन चुकी है, केवल औपचारिक घोषणा शेष है, जो अगले एक-दो दिनों में हो जायेगी. जिले के प्रवास पर आये सोनकर ने विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि बिहार ने पिछले वर्षों में आधारभूत ढांचे, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है. अब जनता विकास के मुद्दे पर वोट करेगी. उन्होंने कहा कि बिहार के लोग समझदार हैं, वे 2005 से पहले के ””जंगलराज”” वाले बिहार को नहीं भूल सकते. आज बिहार विकास की तेज रफ्तार में शामिल है, यहां मेट्रो ट्रेन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं. सोनकर ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा जीएसटी दरों में किये गये सुधार से देश के 140 करोड़ लोगों को सीधा लाभ हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन