1.15 लाख महिलाओं से हुआ सीधा संवाद

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 05 May 2025 10:02 PM

विज्ञापन

महिला संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में सोमवार तक कुल 1 लाख 15 हजार से अधिक ग्रामीण महिलाएं इस कार्यक्रम में भाग ले चुकी हैं..जिले में अभियान के रूप में यह कार्यक्रम 20 अप्रैल से चल रहा है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. महिला संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में सोमवार तक कुल 1 लाख 15 हजार से अधिक ग्रामीण महिलाएं इस कार्यक्रम में भाग ले चुकी हैं..जिले में अभियान के रूप में यह कार्यक्रम 20 अप्रैल से चल रहा है. महिला संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देना और उनके विचारों, आकांक्षाओं तथा प्राथमिकताओं को सीधे तौर पर सरकारी योजनाओं एवं नीति निर्माण में शामिल करना है.इसी क्रम में रविवार को जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक ने दरौंधा प्रखंड का दौरा किया और वहां आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में भाग लिया. उन्होंने स्वयं गृहिणियों से बातचीत की और यह सुनिश्चित किया कि प्रत्येक पात्र परिवार से आकांक्षाओं का व्यवस्थित ढंग से संग्रहण किया जाये. कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने अपनी जरूरतों, समस्याओं और अपेक्षाओं को साझा किया. उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्थानीय रोजगार, आधारभूत संरचना और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को लेकर अपने अनुभव साझा किए और सुधार हेतु सुझाव भी दियेफोटो- 04- महिला संवाद में शामिल महिलाएं संवाद बना महिलाओं की अपेक्षाओं को रखने का खुला मंच प्रतिनिधि,बड़हरिया. प्रखंड के भोपतपुर व रामपुर पंचायत के महादलित मुहल्ले में लक्ष्मीबाई व वैष्णवी जीविका महिला ग्राम संगठन के बैनर तले महिलाओं के आर्थिक व सामाजिक उत्थान के लिए महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक नलिनीरंजन झा ने की. उन्होंने कहा कि महिला संवाद का उद्देश्य महिलाओं में जागरूकता लाना व उन्हें उन संस्थाओं व अवसरों से जोड़ना है.महिला संवाद कार्यक्रम में जीविका दीदीयों ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया व विकास की दिशा में अपने सुझाव दिए. मौके पर क्षेत्रीय समन्वयक रविरंजन, सामुदायिक समंवयक रंजीत कुमार श्रीवास्तव,विश्वंभर गुप्ता, संतोष कुमार, मिथिलेश कुमार सहित अन्य जीविकाकर्मी व जीविका दीदियां व ग्रामीण महिलाएं मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन