मलमलिया मुठभेड़ मामले की डीआइजी ने की जांच
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 17 Jan 2026 10:05 PM
भगवानपुर हाट थानाक्षेत्र के मलमलिया के समीप गुरुवार की मध्य रात्रि के बाद दुर्घटनाग्रस्त बड़े ट्रेलर का चक्का खोल रहे चोरों व पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ मामले की जांच में शनिवार की दोपहर सारण के डीआइजी निलेश कुमार पहुंचे. उन्होंने चोर व पुलिस के बीच हुई फायरिंग में घायल सगी बहनों के परिजनों से पूछताछ की.
प्रतिनिधि, बसंतपुर भगवानपुर हाट थानाक्षेत्र के मलमलिया के समीप गुरुवार की मध्य रात्रि के बाद दुर्घटनाग्रस्त बड़े ट्रेलर का चक्का खोल रहे चोरों व पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ मामले की जांच में शनिवार की दोपहर सारण के डीआइजी निलेश कुमार पहुंचे. उन्होंने चोर व पुलिस के बीच हुई फायरिंग में घायल सगी बहनों के परिजनों से पूछताछ की. उसके बाद डीआईजी ने स्थानीय लोगों से चोरों द्वारा डायल 112 की टीम को देख की गई फायरिंग और जवाबी कारवाई में पुलिस की फायरिंग के बारे में विस्तृत जानकारी ली. साथ ही उन्होंने डायल 112 के ड्राइवर व अन्य से पूछताछ भी किया. बता दें कि गुरुवार की मध्य रात्रि के करीब कुछ चोरों द्वारा मलमलिया में खड़ी दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर का चक्का खोला जा रहा था. खटपट की आवाज सुन बगल के घर में सोए लोग जगे एवं सूचना डायल 112 की टीम को दिया. सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम को देख चोरों ने अपने को घिरता देख फायरिंग करनी शुरू कर दी. पुलिस टीम ने बचाव में जवाबी फायरिंग की. इसी दौरान गोली लगने से दो युवतियां घायल हो गई. घायल दोनों युवतियां इलाज के बाद खतरे से बाहर बताई जा रही है. साथ ही पुलिस ने फायरिंग कर भाग रहे दो चोरों का पीछा कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उसके बाद डीआईजी बसंतपुर थानाक्षेत्र के बरवां खुर्द में पिछले दिनों घर का ताला तोड़ चोरों द्वारा 87 लाख नगद व 23 लाख के जेवरात की चोरी मामले की जांच में पहुंचे. जहां डीआईजी ने पीड़ित के घर का बारीकी से जांच किया और आश्वासन दिया कि शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा. डीआईजी ने बरवां खुर्द में बसंतपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को चोरी मामले का अनुसंधान कर शामिल चोरों की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया. मौके पर भगवानपुर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार, एसआई संजीव कुमार सुमन समेत कई पुलिस पदाधिकारी व अन्य मौजूद थे. तीन बदमाशों पर प्राथमिकी, दो गिरफ्तार भगवानपुर हाट. थाना क्षेत्र के मलमलिया में गुरुवार की रात पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ और फायरिंग की घटना को लेकर तीन बदमाशों के खिलाफ भगवानपुर हाट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. यह प्राथमिकी बसन्तपुर थाना के डायल 112 पर तैनात पीटीसी रणधीर कुमार के आवेदन पर शुक्रवार को दर्ज की गई.प्राथमिकी में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तमकुही राज थाना क्षेत्र के बनवरिया गांव निवासी शौकत अली के पुत्र इब्राहीम अंसारी, गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर कचहरी निवासी शिवकुमार चौहान के पुत्र आशीष कुमार तथा गोपालगंज जिले के माधोपुर थाना क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी रमजान के पुत्र सलमान खान को आरोपित बनाया गया है.सलमान खान का वर्तमान पता उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तमकुही राज थाना क्षेत्र के लातवाचट्टी बताया गया है.पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन के चालक इब्राहिम अंसारी को बसन्तपुर थाना क्षेत्र के बरवां से तथा दूसरे आरोपित आशीष कुमार को खोरीपाकड़ से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा बदमाश सलमान खान फरार होने में सफल रहा.गिरफ्तार इब्राहिम अंसारी के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और दो सिम लगा मोबाइल फोन बरामद किया गया है.वहीं आशीष कुमार के पास से एक लोडेड पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










