बागीचे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

.थाना क्षेत्र के हरपुर गांव स्थित बड़हरिया-बरौली मुख्यमार्ग पर स्थित एक आम के बागीचे में युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने पर गांव में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया और तरह-तरह की चर्चा होने लगीं. मृतक की पहचान हरपुर गांव निवासी हीरामन राम के 35 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार राम के रूप में हुई है.
प्रतिनिधि, बड़हरिया .थाना क्षेत्र के हरपुर गांव स्थित बड़हरिया-बरौली मुख्यमार्ग पर स्थित एक आम के बागीचे में युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने पर गांव में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया और तरह-तरह की चर्चा होने लगीं. मृतक की पहचान हरपुर गांव निवासी हीरामन राम के 35 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार राम के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, मृतक पेशे से पेंटर था और उसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. घटनास्थल पर वह नीले रंग की जैकेट और काली जींस पहने हुए पाया गया. बताया जा रहा है कि वह अचानक घर से निकलकर बागीचे में पहुंचा और प्लास्टिक की रस्सी का फंदा बनाकर पेड़ से लटक गया. ग्रामीणों का कहना है कि प्रमोद की दिमागी हालत ठीक नहीं थी. घटना की सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार तिवारी, एसआइ हारून रशीद खान और 112 टीम के प्रभारी विपिन कुमार ने दल-बल के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है. थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल मृतक के पिता हीरामन राम ने बताया कि प्रमोद शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद सोया था. वह कब और कैसे घर से निकल गया, इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी. प्रमोद की मौत की खबर मिलते ही उसकी मां शिवपति देवी, पत्नी कविता देवी, पुत्र प्रियांशु और पुत्री रितिका का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. शोक की इस घड़ी में मुखिया पति हरजीत मांझी, उप मुखिया फजले बारी, वार्ड सदस्य एजाज अहमद और सरपंच रमेश राम ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




