ePaper

24 तक मैट्रिक व इंटर वार्षिक परीक्षा के डमी रजिस्ट्रेशन में होगा सुधार

Updated at : 19 Aug 2024 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
24 तक मैट्रिक व इंटर वार्षिक परीक्षा के डमी रजिस्ट्रेशन में होगा सुधार

मैट्रिक व इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के लिए पंजीकृत विद्यार्थी के डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में हस्ताक्षर के बाद अपलोड करने की तिथि बढ़ा दी गई है. बिहार बोर्ड ने 24 अगस्त तक तिथि बढ़ा दी है.

विज्ञापन

संवाददाता, महाराजगंज

मैट्रिक व इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के लिए पंजीकृत विद्यार्थी के डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में हस्ताक्षर के बाद अपलोड करने की तिथि बढ़ा दी गई है. बिहार बोर्ड ने 24 अगस्त तक तिथि बढ़ा दी है. गोरख सिंह इंटर कॉलेज के डॉ अभय कुमार सिंह ने बताया कि बिहार बोर्ड ने दिशा-निर्देश के अनुसार यदि हस्ताक्षरित घोषणा युक्त डमी पंजीकरण कार्ड पोर्टल पर अपलोड नहीं किया जाता है तो छात्रों को इंटरमीडिएट व मैट्रिक की परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरने नहीं दिया जाएगा.

छात्र व शिक्षण संस्थान के प्रधान अपने यूजर आइडी व पासवर्ड के माध्यम से वेबसाइट पर लॉगिन करने के बाद पंजीयन कार्ड डाउनलोड करेंगे. अपने हस्ताक्षर और मुहर के साथ संस्थान के विद्यार्थी को दो प्रतियों में प्राप्त कराएंगे. 24 अगस्त तक विद्यार्थी व अभिभावक के हस्ताक्षरित डमी पंजीयन कार्ड को शिक्षण संस्थान की ओर से बोर्ड के पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाना है.

मूल पंजीयन कार्ड वेबसाइट पर होगा जारी

ऑनलाइन त्रुटि सुधार के बाद मूल पंजीयन कार्ड समिति के वेबसाइट पर जारी होगा. उसी के आधार पर विद्यार्थी का ऑनलाइन आवेदन स्वीकार होगा. इसके बाद प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा. शिक्षण संस्थान के प्रधान को निर्देश प्राप्त है कि सुधार के आलोक में अभिलेख से मिलान के बाद समिति के पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से अपेक्षित संशोधन निर्धारित तिथि के अंदर अनिवार्य रूप से करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन