सीवान: बीएसएपी जवान मधुप कुमार हत्याकांड में मुख्य आरोपित समेत तीन गिरफ्तार, हथियार और स्कॉर्पियो बरामद

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी

सीवान में बीएसएपी जवान मधुप कुमार हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मुख्य आरोपी शत्रुधन कुमार यादव उर्फ नवलखा यादव को दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से हथियार, कारतूस और स्कॉर्पियो बरामद हुई है.

विज्ञापन

सीवान: बीएसएपी-2 के जवान सिपाही मधुप कुमार हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त शत्रुधन कुमार यादव उर्फ नवलखा यादव को उसके दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है. संयुक्त कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, छह जिंदा कारतूस, छह मोबाइल फोन तथा बिना नंबर प्लेट की एक स्कॉर्पियो बरामद की गई है.

गुप्त सूचना पर छोटपुर बाइपास के पास हुई कार्रवाई

एसपी ने बताया कि बुधवार को एसटीएफ, जिला आसूचना इकाई और मुफ्फसिल थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुफ्फसिल थाना कांड संख्या-875/25 का फरार अभियुक्त शत्रुधन कुमार यादव उर्फ नवलखा यादव बिना नंबर प्लेट की सफेद स्कॉर्पियो से सिवान की ओर आ रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद छोटपुर बाइपास के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसी दौरान संदिग्ध स्कॉर्पियो को घेराबंदी कर रोक लिया गया और उसमें सवार तीनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया गया.

तीनों आरोपितों की हुई पहचान

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के इमनौली निवासी शत्रुधन कुमार यादव उर्फ नवलखा यादव, नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर आंदर ढाला निवासी सुशील कुमार यादव उर्फ भीम तथा मैरवा थाना क्षेत्र के कबीरपुर निवासी सोनू कुमार यादव उर्फ शक्ति यादव के रूप में हुई.

हथियार और कारतूस समेत कई सामान बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, छह जिंदा कारतूस, छह मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो बरामद की. इस मामले में मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या-414/26 दर्ज कर आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: बांकीपुर जीतने के बाद क्या करेंगे प्रशांत किशोर, जानिए जन सुराज का अगला प्लान

हत्याकांड में अब तक चार आरोपित गिरफ्तार

एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि बीएसएपी-2 जवान मधुप कुमार हत्याकांड में अब तक चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. उन्होंने कहा कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

मुख्य आरोपित पर 11 आपराधिक मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार शत्रुधन कुमार यादव उर्फ नवलखा यादव का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. उसके विरुद्ध मैरवा, गोरेयाकोठी और मुफ्फसिल थाना में आर्म्स एक्ट, बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम तथा अन्य आपराधिक धाराओं के तहत कुल 11 मामले दर्ज हैं.

इसे भी पढ़ें: बिहार में IMD ने जारी किया डबल अलर्ट, 6 से 8 से अगस्त तक जारी रहेगा आंधी-तूफान और भारी बारिश का दौर


विज्ञापन
अमरनाथ शर्मा

लेखक के बारे में

By अमरनाथ शर्मा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन