सीवान: महाराजगंज के देवरिया पंचायत में सहयोग शिविर, अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Updated:
विज्ञापन

महाराजगंज के देवरिया पंचायत के पंचायत भवन पर आयोजित सहयोग शिविर में प्रमाण पत्रों का वितरण करती एसडीओ, मुखिया, वीडियो व अन्य

महाराजगंज प्रखंड के देवरिया पंचायत भवन में एक सहयोग शिविर का आयोजन किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर ग्रामीणों को राहत दी।

विज्ञापन

Siwan News: महाराजगंज प्रखंड के देवरिया पंचायत भवन में बुधवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में पंचायत क्षेत्र के बड़ी संख्या में महिला और पुरुष फरियादी अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे. अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं और उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया.

कई मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन

शिविर के दौरान विभिन्न समस्याओं से संबंधित कई दर्जन आवेदन प्राप्त हुए. इनमें से कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया.

एसडीओ ने अधिकारियों को दिए निर्देश

सहयोग शिविर में एसडीओ अनीता सिन्हा, बीडीओ विंदू कुमार, सीओ जितेंद्र पासवान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान एसडीओ अनीता सिन्हा ने आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता है और सहयोग शिविर इसके लिए प्रभावी माध्यम साबित हो रहा है.

पंचायत स्तर पर मिल रही समस्याओं से राहत : मुखिया

देवरिया पंचायत के मुखिया आलोक कुमार सिंह ने कहा कि सहयोग शिविर ग्रामीणों के लिए काफी लाभकारी साबित हो रहा है. अब लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा है. पंचायत स्तर पर ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों से सीधे संवाद कर लोगों को राहत मिल रही है.

ये रहे मौजूद

शिविर में पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सोनू सिंह, मुंगेरी सिंह, प्रिंस सिंह, अंटू सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे.

Also Read: बांकीपुर जीतने के बाद क्या करेंगे प्रशांत किशोर, जानिए जन सुराज का अगला प्लान


विज्ञापन
अफजल अनवर

लेखक के बारे में

By अफजल अनवर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन