सीवान: भगवानपुर हाट के राजेंद्र किशोरी बीएड कॉलेज में प्रायोगिक परीक्षा शुरू, प्रशिक्षुओं ने दी ईपीसी-4 की परीक्षा

Updated:
विज्ञापन

प्रायोगिक परीक्षा शामिल प्रशिक्षु

भगवानपुर हाट प्रखंड के राजेंद्र किशोरी बीएड कॉलेज में बीएड द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं की प्रायोगिक परीक्षा बुधवार से शुरू हो गई है. दो दिवसीय इस परीक्षा में ईपीसी-4 विषय की परीक्षा पहले दिन हुई, जबकि गुरुवार को टीचिंग प्रैक्टिस का मूल्यांकन होगा.

विज्ञापन

Siwan News: भगवानपुर हाट प्रखंड के राजेंद्र किशोरी बीएड कॉलेज, सुघरी में बुधवार से बीएड द्वितीय वर्ष (सत्र 2024-26) के प्रशिक्षुओं की प्रायोगिक परीक्षा शुरू हो गई. दो दिवसीय परीक्षा 5 और 6 अगस्त तक आयोजित की जा रही है.

पहले दिन ईपीसी-4 की हुई प्रायोगिक परीक्षा

परीक्षा के पहले दिन प्रशिक्षुओं ने ईपीसी-4 विषय की प्रायोगिक परीक्षा दी. परीक्षा का संचालन बाह्य परीक्षक डॉ. चंदना कुमारी, सहायक प्राध्यापक, एलएन कॉलेज, मुजफ्फरपुर की देखरेख में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ.

परीक्षा के दौरान महाविद्यालय प्रशासन की ओर से सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी की गई थीं, जिससे परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा.

गुरुवार को होगा टीचिंग प्रैक्टिस का मूल्यांकन

महाविद्यालय के प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को प्रशिक्षुओं के शिक्षण-अभ्यास (टीचिंग प्रैक्टिस) का मूल्यांकन और साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा. इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

पारदर्शिता और अनुशासन के साथ हो रही परीक्षा

प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षा पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और अनुशासन के साथ कराई जा रही है. महाविद्यालय प्रशासन परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पूरी तरह सक्रिय है.

उन्होंने प्रशिक्षुओं से अपील की कि वे परीक्षा में पूरी गंभीरता और आत्मविश्वास के साथ शामिल हों.

Also Read: बांकीपुर जीतने के बाद क्या करेंगे प्रशांत किशोर, जानिए जन सुराज का अगला प्लान


विज्ञापन
रंजीत यादव

लेखक के बारे में

By रंजीत यादव

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन