सीवान के महाराजगंज से सैकड़ों कांवरियों का जत्था बाबाधाम रवाना, बोलबम के जयघोष से गूंजा शहर

Updated:
विज्ञापन

देवघर निकला श्रद्धालुओं का जत्था

सावन के पवित्र महीने में सीवान से सैकड़ों कांवरियों का जत्था बाबा भोलेनाथ की भक्ति में लीन होकर बाबाधाम के लिए रवाना हुआ. यह 3000 किलोमीटर की यात्रा 13 दिनों में पूरी होगी, जिसमें भक्त पवित्र गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे.

विज्ञापन

Siwan News: सावन महीने में बाबा भोलेनाथ की भक्ति में लीन होकर बुधवार को शहर के नया बाजार से सैकड़ों कांवरियों का जत्था बाबाधाम के लिए रवाना हुआ. यात्रा शुरू होने से पहले कांवरियों ने स्थानीय जरती माई, बाला बाबा मठ, रामेश्वरम धाम और मौनिया बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया.

कांवरियों के प्रस्थान के दौरान पूरा इलाका बोलबम के जयघोष से गूंज उठा. अपने-अपने वाहनों के पास खड़े कांवरियों के गगनभेदी नारों से वातावरण भक्तिमय हो गया.

13 दिनों में पूरी होगी तीन हजार किलोमीटर की यात्रा

मुख्य कांवरिया लालबाबू प्रसाद बम ने बताया कि कांवरियों का जत्था 13 दिनों में करीब तीन हजार किलोमीटर की धार्मिक यात्रा पूरी करेगा. उन्होंने बताया कि सबसे पहले सुल्तानगंज पहुंचकर कांवरिये अजगैबीनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे और पवित्र गंगाजल लेकर पदयात्रा करते हुए देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे.

वहां बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करने के बाद कांवरियों का जत्था बासुकीनाथ, मथुरा, वृंदावन, बरसाना, अयोध्या, आगरा, नंदगांव सहित कई धार्मिक स्थलों का भ्रमण करेगा.

पूर्व नगर अध्यक्ष ने शुभकामनाओं के साथ किया रवाना

पूजा-अर्चना के बाद महाराजगंज नगर पंचायत की पूर्व नगर अध्यक्ष शारदा देवी और शक्ति शरण प्रसाद ने कांवरियों को शुभकामनाएं देकर यात्रा के लिए रवाना किया.

उन्होंने कहा कि सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम की कांवर यात्रा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है. सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पैदल देवघर पहुंचना आस्था, श्रद्धा, अनुशासन और सेवा का प्रतीक माना जाता है.

भक्ति भाव में डूबे नजर आए कांवरिये

यात्रा के दौरान कांवरियों में खासा उत्साह देखने को मिला. सभी श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े. मौके पर बड़ी संख्या में कांवरिया और स्थानीय लोग मौजूद रहे.

Also Read: बांकीपुर जीतने के बाद क्या करेंगे प्रशांत किशोर, जानिए जन सुराज का अगला प्लान


विज्ञापन
अफजल अनवर

लेखक के बारे में

By अफजल अनवर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन