सीवान नगर परिषद ने 81 सफाई कर्मियों की सेवा की समाप्त, हड़ताल के बीच बड़ा फैसला

Updated:
विज्ञापन

पुरानी तस्वीर प्रदर्शन के दौरान

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान नगर परिषद प्रशासन ने दैनिक पारिश्रमिक पर काम करने वाले 81 सफाई कर्मियों और कुलियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं. यह निर्णय सफाई कर्मियों के जारी हड़ताल के बीच लिया गया है, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित है.

विज्ञापन

Siwan News: नगर परिषद में सफाई कर्मियों की हड़ताल के बीच प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है. नगर परिषद प्रशासन ने दैनिक पारिश्रमिक पर कार्यरत 81 सफाई कर्मियों और कुलियों की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है.

विज्ञापन

नगर कार्यपालक पदाधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि नगर परिषद में दैनिक पारिश्रमिक के आधार पर कुल 81 सफाई कर्मी और कुली कार्यरत थे, लेकिन इनके पद सृजित नहीं थे. साथ ही आउटसोर्सिंग एजेंसी के चयन के बाद इन कर्मियों की आवश्यकता नहीं रह गई है.

दैनिक पारिश्रमिक पर नियोजन को बताया गया अवैध

जारी आदेश में विभागीय निर्देशों का हवाला देते हुए कहा गया है कि दैनिक पारिश्रमिक के आधार पर किया गया नियोजन नियमानुसार उचित नहीं है. इसी आधार पर सभी 81 कर्मियों का नियोजन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है.

हालांकि आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जो कर्मी स्वस्थ हैं और काम करने के इच्छुक हैं, उन्हें आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से रोजगार का अवसर दिया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के दो जिलों में 5 अगस्त को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 6 और 7 अगस्त को भी कई जिलों में येलो अलर्ट

हड़ताल के बीच लिया गया फैसला

नगर परिषद का यह निर्णय ऐसे समय आया है, जब सफाई कर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले सात दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित है और कई इलाकों में कचरे का ढेर जमा हो गया है.

शहर के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और मोहल्लों में कचरा जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

कर्मियों में बढ़ सकती है नाराजगी

नगर परिषद के फैसले के बाद सफाई कर्मियों में नाराजगी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. रोजगार समाप्त होने के बाद आंदोलन और तेज होने की आशंका भी व्यक्त की जा रही है.

अब सभी की नजर नगर परिषद प्रशासन और आंदोलनरत सफाई कर्मियों के बीच संभावित बातचीत और आगे की रणनीति पर टिकी हुई है.

Also Read: बांकीपुर जीतने के बाद क्या करेंगे प्रशांत किशोर, जानिए जन सुराज का अगला प्लान


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन