सीवान: रघुनाथपुर में राजेश कुमार बने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, ग्रहण किया प्रभार

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का प्रभार लेते राजेश कुमार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रघुनाथपुर प्रखंड में राजेश कुमार बने नए शिक्षा पदाधिकारी. शिक्षा व्यवस्था में सुधार, शिक्षकों की उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर होगा खास ध्यान.

विज्ञापन

Siwan News : रघुनाथपुर प्रखंड के प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी राजेश कुमार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गयी है. उन्होंने मंगलवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रूप में प्रभार ग्रहण किया. प्रभार ग्रहण करने के बाद विभागीय कर्मियों और शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन

शिक्षा व्यवस्था में सुधार को बताया प्राथमिकता

प्रभार ग्रहण करने के बाद राजेश कुमार ने कहा कि प्रखंड में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ काम किया जायेगा. विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति, बच्चों की नियमित पढ़ाई और विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जायेगा.

उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग से जुड़े पदाधिकारियों, शिक्षकों और कर्मियों के सहयोग से सरकारी विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था को और मजबूत करने का प्रयास किया जायेगा. विद्यालयों की समस्याओं का नियमानुसार समाधान कराने के साथ विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी.

प्रभार ग्रहण के दौरान विभागीय कर्मियों सहित अन्य लोगों ने राजेश कुमार को शुभकामनाएं दीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन