सीवान में मोबाइल लूट का विरोध करने पर युवक को गोली मारी, बाइक सवार तीन बदमाश फरार

Updated:
विज्ञापन

फ़ोटो.घायल शुभाष

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोबाइल लूट का विरोध करने पर युवक को गोली मार दी गई. झुनापुर हाईवे पर हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है.

विज्ञापन

shooting incident: महादेवा थाना क्षेत्र के झुनापुर हाईवे के समीप सोमवार की रात मोबाइल लूट का विरोध करने पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया. गोली युवक के बाएं पैर की जांघ में लगी है. घायल की पहचान बिंदुसार बुजुर्ग गांव निवासी लालदेव ठाकुर के पुत्र शुभाष कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

घर लौटने के दौरान बाइक सवार युवकों ने रोका

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुभाष कुमार दिनभर झुनापुर हाईवे स्थित अशोक बॉडी मेकर दुकान पर था. सोमवार की रात करीब नौ बजे वह वहां से अपने घर लौट रहा था. जैसे ही वह हाईवे से महुआरी की ओर जाने वाली सड़क में प्रवेश किया, तभी एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया.

आरोप है कि तीनों ने शुभाष से मोबाइल और अन्य सामान देने को कहा. विरोध करने पर बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी. गोली शुभाष के बाएं पैर की जांघ में लगी. इसके बाद तीनों बाइक से महुआरी की ओर फरार हो गये.

गंभीर हालत में सदर अस्पताल से निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

गोली लगने के बाद शुभाष सड़क पर गिर गया. उसने घटना की जानकारी अपने साथियों को दी. सूचना मिलने पर परिजन और साथी मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया. हालांकि, परिजन उसे पटना नहीं ले जाकर शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद महादेवा थाना की पुलिस जांच में जुट गयी है. पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. इसके अलावा घटना से जुड़े अन्य बिंदुओं की भी जांच की जा रही है.

एक बाइक पर सवार थे तीन युवक

घायल शुभाष ने बताया कि अपाची बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसे पहले रोका और सामान देने की मांग की. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गयी. इसके बाद उसे गोली मार दी गयी. गोली लगने के बाद वह सड़क पर गिर गया और तीनों युवक बाइक से महुआरी की ओर फरार हो गये.

पहले भी हो चुकी है गोलीबारी की घटना

स्थानीय लोगों के अनुसार, झुनापुर हाईवे के समीप पहले भी गोलीबारी की घटना हो चुकी है. 24 सितंबर 2025 की शाम बिंदुसार बुजुर्ग निवासी रंजन सिंह हाईवे के समीप टहल रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया था. स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

शाम होते ही नशेड़ियों के जमावड़े का आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि झुनापुर हाईवे के मोड़ पर शाम के समय शराब और नशे का सेवन करने वाले युवकों का जमावड़ा रहता है. लोगों का आरोप है कि नशे की हालत में कई बार विवाद और घटनाएं होती हैं. स्थानीय लोगों ने इस इलाके में पुलिस गश्त और निगरानी बढ़ाने की मांग की है.

बोले थानाध्यक्ष

महादेवा थानाध्यक्ष विनीत विनायक ने बताया कि युवक को गोली लगने की सूचना सुबह में मिली है. मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन