सीवान में राम-जानकी पथ के बकाया मुआवजे का मुद्दा गरमाया, ब्याज समेत भुगतान की मांग

Updated:
विज्ञापन

बैठक के दौरान मांग करते समिति के सदस्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान में राम-जानकी पथ हेतु अधिग्रहित जमीन का मुआवजा ब्याज सहित भुगतान की मांग उठी. भारतीय किसान संघ ने राजस्व विभाग की समस्याओं को उठाया और तत्काल राहत की अपील की.

विज्ञापन

Siwan News: भारतीय किसान संघ की सीवान जिला कार्यसमिति की बैठक सोमवार को शहर के एक मैरेज हॉल में जिला मंत्री अवधेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में राजस्व विभाग में रैयतों को हो रही परेशानियों को दूर करने, राम-जानकी पथ के लिए अधिग्रहित जमीन का बकाया मुआवजा ब्याज समेत शीघ्र भुगतान करने और खाद की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने की मांग सरकार और प्रशासन से की गयी. जिले में सूखे की संभावना को देखते हुए तत्काल राहत की घोषणा करने की मांग भी उठायी गयी.

विज्ञापन

125 ग्राम समितियों से मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री को भेजा जा रहा मांग पत्र

बैठक में बताया गया कि राजस्व विभाग में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय किसान संघ के प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के प्रथम चरण में 30 सितंबर तक जिले की 125 ग्राम समितियों से मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री को 19 सूत्री मांग पत्र स्पीड पोस्ट से भेजा जा रहा है. संघ के अनुसार, अब तक पोखरा, आकोपुर, बिंदुसार, पहलेजपुर समेत 25 गांवों से मांग पत्र भेजा जा चुका है.

एक अक्तूबर से अंचल अधिकारियों को सौंपेंगे ज्ञापन

संघ ने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में एक अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक अंचल अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा. बैठक में राम-जानकी पथ के लिए अधिग्रहित जमीन के लंबित मुआवजा भुगतान में तेजी लाने और किसानों को जल्द राशि उपलब्ध कराने की मांग भी की गयी.

बैठक में प्रदेश प्रचार प्रमुख मनोज कुमार सिंह, ब्रजेंद्र तिवारी, सत्येंद्र सिंह, रामाशंकर पर्वत, टुन्ना पांडेय, राजेंद्र सिंह, बिल्टू सिंह, उमाशंकर सिंह समेत दर्जनों किसान उपस्थित थे. यह जानकारी जिला प्रचार प्रमुख दिलीप कुमार भारती ने दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन