गहन पुनरीक्षण को तय समय में पूरा करें: डीएम

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 21 Jul 2025 10:26 PM

विज्ञापन

समाहरणालय स्थित एनआइसी में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला पदाधिकारी- सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा जिला के सभी निर्वाची पदाधिकारी,सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं उनके अधीनस्थ कर्मियों से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का समीक्षा किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. समाहरणालय स्थित एनआइसी में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला पदाधिकारी- सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा जिला के सभी निर्वाची पदाधिकारी,सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं उनके अधीनस्थ कर्मियों से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का समीक्षा किया गया. बैठक में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची के सत्यापन और अद्यतन कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई. जिला पदाधिकारी ने सभी बीएलओ को मतदाता सूची के निर्माण कार्य के लिए गंभीरता से शेष बचे हुए कार्यों को संपादित करने के लिए सक्रिय होकर कार्य करने का निर्देश दिया. डीएम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि जैसे नामों का दोहराव, मृत या अनुपस्थित मतदाताओं के नाम हटाना और नए योग्य मतदाताओं का पंजीकरण, विशेष गहन पुनरीक्षण का मुख्य उद्देश्य है.बीएलओ पर्यवेक्षकों को अपने क्षेत्रों में नियमित निगरानी और समन्वय बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई.बैठक में मतदाता सूची के डिजिटलीकरण,ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया और तकनीकी सहायता जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई. इस अवसर पर जिला के सभी निर्वाची पदाधिकारी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी अपने पूरे टीम के साथ उपस्थित रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन