सोमवार व शुक्रवार को सुनी जायेंगी शिकायतें
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 21 Jan 2026 10:07 PM
जिले में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नई व्यवस्था लागू की है. बिहार सरकार के सात निश्चय–3 कार्यक्रम के तहत सातवें निश्चय “सबका सम्मान–जीवन आसान” के अंतर्गत अब सभी सरकारी कार्यालयों में प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को शिकायत सुनवाई की जाएगी. यह जानकारी जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय और पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने संयुक्त रूप से आयोजित प्रेस वार्ता में दी.
प्रतिनिधि, सीवान. जिले में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नई व्यवस्था लागू की है. बिहार सरकार के सात निश्चय–3 कार्यक्रम के तहत सातवें निश्चय “सबका सम्मान–जीवन आसान” के अंतर्गत अब सभी सरकारी कार्यालयों में प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को शिकायत सुनवाई की जाएगी. यह जानकारी जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय और पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने संयुक्त रूप से आयोजित प्रेस वार्ता में दी. जिलाधिकारी ने बताया कि तय दिनों पर संबंधित अधिकारी अपने कार्यालयों में आम लोगों की शिकायतें सुनेंगे और समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज किया जाएगा. शिकायतों को केवल सुना ही नहीं जाएगा, बल्कि उनके निराकरण की प्रक्रिया भी उसी समय शुरू की जाएगी. उन्होंने कहा कि सुनवाई के बाद प्राप्त आवेदनों को संबंधित पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा ताकि शिकायत की स्थिति पारदर्शी रूप से देखी जा सके. डीएम ने जानकारी दी कि सोमवार को इस व्यवस्था के तहत कई मामलों की सुनवाई की गई और उनका समाधान भी मौके पर ही निकाल लिया गया.जिन मामलों में तत्काल समाधान संभव नहीं था, उन्हें संबंधित विभागों को अग्रसारित कर समयबद्ध निष्पादन के निर्देश दिए गए हैं.पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने कहा कि पुलिस से जुड़े मामलों में भी इसी व्यवस्था के तहत लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था, जमीन विवाद, साइबर अपराध और अन्य पुलिस संबंधी शिकायतों का त्वरित निबटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










