सीएम कल देंगे 71 योजनाओं की सौगात

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 20 Jan 2026 9:54 PM

विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा को लेकर गुरुवार को सीवान आयेंगे.इसको लेकर मैरवा से सीवान तक कार्यक्रम स्थल और मार्गों को पूरी तरह सजाया जा रहा है. साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और सजावट का कार्य अंतिम चरण में है. मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11 बजे मैरवा में बने हेलीपैड पर आयेंगे. और दोपहर 1 बजे डीएवी महाविद्यालय सीवान स्थित हेलीपैड से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे.उनके दो घंटे के प्रवास को लेकर सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य बनाई गई है. मैरवा से सीवान तक कुल 293 स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा को लेकर गुरुवार को सीवान आयेंगे.इसको लेकर मैरवा से सीवान तक कार्यक्रम स्थल और मार्गों को पूरी तरह सजाया जा रहा है. साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और सजावट का कार्य अंतिम चरण में है. मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11 बजे मैरवा में बने हेलीपैड पर आयेंगे. और दोपहर 1 बजे डीएवी महाविद्यालय सीवान स्थित हेलीपैड से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे.उनके दो घंटे के प्रवास को लेकर सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य बनाई गई है. मैरवा से सीवान तक कुल 293 स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. पूरे कार्यक्रम स्थल को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है स्पेशल ब्रांच के अधिकारियों की टीम मैरवा और सीवान में कैंप कर रही है. सुरक्षा घेरा इतना कड़ा रहेगा कि किसी भी प्रकार की चूक की गुंजाइश न रहे. प्रशासनिक स्थल पर सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल भी की जा चुकी है. मुख्यमंत्री जिले को कुल 201.83 करोड़ रुपये की 71 योजनाओं की सौगात देंगे. इनमें 156.89 करोड़ रुपये की लागत से 40 योजनाओं का शिलान्यास और 44.94 करोड़ रुपये की लागत वाली 31 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है. शहर में नौ पार्किंग स्थलों की व्यवस्था मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शहर में यातायात नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. शहर में कुल नौ पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है. एकता इंडोर स्टेडियम में वीवीआइपी एवं जिला प्रशासन के वाहनों की पार्किंग होगी, जबकि डीएवी उच्च विद्यालय सीवान में विभागीय अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के वाहनों को खड़ा किया जाएगा.यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए अलग-अलग स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है.मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय मैरवा में निर्मित हेलीपैड एवं डीएवी कॉलेज सीवान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा. इसके अलावा मुख्यमंत्री पंचमंदिरा स्थित जल-जीवन-हरियाली पार्क का निरीक्षण करेंगे. इस दौरान वे पार्क में चार हंस और 25 किलोग्राम देसी व रंगीन मछलियां छोड़ेंगे.पूरे पार्क को कोलकाता से मंगाई गई हरी घास से सजाया जा रहा है. जल-जीवन-हरियाली थीम को उभारने के लिए पार्क में विशेष सजावट की जा रही है और दीवारों पर इससे संबंधित पेंटिंग उकेरी जा रही हैं. नियंत्रण कक्ष का नंबर 06154-242000 जारी किया मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने नियंत्रण कक्ष का नंबर 06154-242000 जारी किया है.जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय एवं पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने संयुक्त आदेश जारी करते हुए कहा है कि सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी मुख्यमंत्री के आगमन के अवसर पर प्रातः 7 बजे अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे. जिले में भ्रमण के दौरान विधि-व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार की जिम्मेदारी अनुमंडल पदाधिकारी सीवान सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 के पास रहेगी, जबकि मैरवा क्षेत्र में अलग से व्यवस्था की गई है. मैरवा में 16 स्टॉलों का करेंगे निरीक्षण समृद्धि यात्रा के दौरान मैरवा पहुंचने पर मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों के कुल 16 स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे. इनमें जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास परियोजना, कृषि विभाग, श्रम विभाग, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, राजस्व विभाग, ग्रामीण विकास, उद्योग विभाग एवं जीविका के स्टॉल शामिल हैं. मुख्यमंत्री विशेष रूप से जीविका दीदियों के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे और उनके साथ संवाद भी करेंगे.कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है. मुख्यमंत्री के स्वागत में दिए जाने वाले फूल, माला, गुलदस्ता और बुके आदि की भी सघन जांच की जाएगी, ताकि किसी भी तरह की सुरक्षा चूक न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन