वाहन के धक्के से 10वीं के छात्र की मौत
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 24 Jan 2026 10:19 PM
एमएच नगर थाना क्षेत्र के धनौती माईराम के मठिया गांव के समीप शनिवार की दोपहर अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. जबकि बाइक पर बैठी एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. मृतक की पहचान आंदर थाना क्षेत्र के गोठी गांव निवासी अशोक भगत का 22 वर्षीय पुत्र अनूप कुमार कुशवाहा के रूप में की गई . जबकि घायल महिला मृतक का पड़ोसी रजानती देवी है.
प्रतिनिधि, सीवान. एमएच नगर थाना क्षेत्र के धनौती माईराम के मठिया गांव के समीप शनिवार की दोपहर अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. जबकि बाइक पर बैठी एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. मृतक की पहचान आंदर थाना क्षेत्र के गोठी गांव निवासी अशोक भगत का 22 वर्षीय पुत्र अनूप कुमार कुशवाहा के रूप में की गई . जबकि घायल महिला मृतक का पड़ोसी रजानती देवी है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रजयंती देवी बीमार थी और उसे इलाज करने के लिए अनूप अपनी बाइक पर बैठा कर लेकर जा रहा था. वे लोग धनौती में माईराम के मठिया गांव के समिप पहुंचे थे. तब तक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनके बाइक में ठोकर मार दी .जिसमें अनूप कुमार कुशवाहा की मौत हो गई ,जबकि रजानती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई. स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए रजानती देवी को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया .जहां सदर अस्पताल में भी प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया .हालांकि परिजन उसे पटना ना ले जाकर शहर के ही किसी निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं .वहीं अनूप का शव पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दी .इधर मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. अनूप 10वी का था छात्र पोस्टमार्टम कराने आए परिजनों ने बताया कि अनूप अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था. जो दसवीं कक्षा का छात्र था. इसी वर्ष वह परीक्षा देने ही वाला था .तब तक सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई. इधर जैसे ही उसके मित्रों को मौत की सूचना लगी की सभी सदर अस्पताल पहुंच रोने बिलखने लगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










