Siwan News: 17 फरवरी से चलेगी छपरा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन, जानें ट्रेन नंबर, रूट और टाइमिंग
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 08 Jan 2025 11:25 PM
bihar Train news
Siwan News: इंडियन रेलवे ने बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को खुशखबरी दी है. भारतीय रेलवे के इस कदम से हजारों यात्रियों को यात्रा करने में सहूलियत होगी.
Siwan News: रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने गाड़ी नंबर 05305/ 05306 छपरा आनंद विहार टर्मिनल- छपरा साप्ताहिक स्पेशल गाड़ी का संचालन छपरा से 17 फरवरी से अगले आदेश तक 24 और 27 फरवरी को छोड़कर प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को तथा आनंद विहार टर्मिनल से 19 फरवरी से अगले आदेश तक 26 फरवरी एवं 1 मार्च को छोड़कर प्रत्येक बुधवार और शनिवार को करने का फैसला किया है.
जाने का रूट और समय
05305 छपरा -आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक स्पेशल गाड़ी 17 फरवरी से अगले आते तक 24 एवं 27 फरवरी को छोड़कर प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को छपरा से 10:00 बजे निकलकर सिवान से 10:55 बजे, थावे से 11:35 बजे, दूसरे दिन गोरखपुर से 3:25 बजे, खलीलाबाद से 4:30 बजे, बस्ती से 4:31 बजे, बभनान से 4:56 बजे, मनकापुर से 5:37 बजे, गोंडा से 6:35 बजे, बाराबंकी से 8:40 बजे, बादशाह नगर से 9:48 बजे, ऐशबाग से 10:25 बजे, कानपुर सेंट्रल से 1:45 बजे, इटावा से 15:47 बजे निकल कर आनंद विहार टर्मिनल 10:10 पहुंचेगी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
आने का रूट और समय
वापसी में यह गाड़ी 05306 आनंद विहार टर्मिनल छपरा साप्ताहिक स्पेशल गाड़ी 19 फरवरी से अगले आदेश तक 26 फरवरी और 1 मार्च को छोड़कर प्रत्येक बुधवार और शनिवार को आनंद विहार टर्मिनल से रात 12:20 निकलकर इटावा से 4:22 बजे कानपुर सेंट्रल से, 7:20 ऐशबाग से 7:10 बजे, गोरखपुर से 5:00 बजे, कप्तानगंज से 6:20 बजे, पडरौना से 6:55 बजे, तमकुही से 7:45 बजे, थावे से 8:20 बजे, सिवान से 9:25 बजे निकलकर छपरा 10:50 में पहुंचेगी.
इसे भी पढ़ें: Siwan News: कोहरे के कारण 10 जनवरी तक नहीं चलेंगी थावे-सीवान स्पेशल समेत कई ट्रेनें, देखें लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










