चार बदमाशों को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Apr 2024 9:47 PM

विज्ञापन

हसनपुरा :मंगलवार को एमएच नगर थाना के लहेजी में हत्या करने की नियत से आए चार बदमाशों को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. जबकि मौके से कुछ भागने में सफल रहे

विज्ञापन

हसनपुरा :मंगलवार को एमएच नगर थाना के लहेजी में हत्या करने की नियत से आए चार बदमाशों को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. जबकि मौके से कुछ भागने में सफल रहे. इस मामले में लहेजी निवासी सतीश कुमार यादव ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. पीड़ित ने अपने आवेदन में कहा है कि सुबह 10 बजे मैं अपने दरवाजे पर बैठा हुआ था. तभी राहुल कुमार सिंह, अनूप कुमार सिंह, अमन कुमार सिंह तथा आदर्श कुमार सिंह सभी एमएच नगर थाना के डीबी निवासी मेरी हत्या करने की नीयत से लोहे के लोडेड पिस्टल मेरे उपर तान दिया, गाली गलौज करने लगे. जब विरोध किया तो उक्त सभी ने मुझे पकड़ लिया और मारने पीटने लगे. तभी हो हल्ला सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. लोगों ने मौके से पिस्टल को छीनते हुए सभी को पकड़कर लिया. थानाध्यक्ष मिहिर कुमार दलबल के साथ लहेजी गांव पहुंच कर चारों को अपने कब्जे में लेकर और दो जिंदा कारतूस के साथ लोडेड पिस्टल को जब्त कर थाने ले आए. थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि दो जिंदा कारतूस सहित नाइन एमएम का एक पिस्टल बरामद किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन