जेपीयू पार्ट-3 परीक्षा: सीवान के चार केंद्रों पर शांतिपूर्ण हुई परीक्षा, बैकलॉग छात्रों ने दी परीक्षा

Updated:
विज्ञापन
डीएवी पीजी कॉलेज में परीक्षा देते छात्र | Prabhat Khabar Network

डीएवी पीजी कॉलेज में परीक्षा देते छात्र

जयप्रकाश विश्वविद्यालय की सीबीसीएस पार्ट-3 परीक्षा के चौथे दिन मल्टीडिसिप्लिनरी कोर्स की परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई।

विज्ञापन

सीवान: जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत आयोजित सीबीसीएस पार्ट-3 (सत्र 2024-28) परीक्षा 2025 के चौथे दिन शुक्रवार को भी जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई. परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र से नकल या अव्यवस्था की शिकायत सामने नहीं आयी.

चार केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा

शुक्रवार को परीक्षा डीएवी पीजी कॉलेज, राजा सिंह कॉलेज, विद्या भवन महिला कॉलेज तथा जेडए इस्लामियां पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गयी. विश्वविद्यालय के परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार दोनों पालियों में सेमेस्टर-3 के मल्टीडिसिप्लिनरी कोर्स (एमडीसी) पेपर-3 की परीक्षा हुई. इसमें केवल पूर्ववर्ती यानी बैकलॉग परीक्षार्थी शामिल हुए.

सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के प्रवेश से पहले आवश्यक जांच की गयी. केंद्राधीक्षकों और वीक्षकों ने विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षा संचालन सुनिश्चित किया.

डीएवी पीजी कॉलेज में पहली पाली में 98 परीक्षार्थी उपस्थित

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक प्रो. डॉ. केपी गोस्वामी ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुई. ग्रुप-ए में कुल 100 परीक्षार्थी आवंटित थे, जिनमें 98 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि दो अनुपस्थित रहे.

दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक हुई. इसमें 70 परीक्षार्थी आवंटित थे, जिनमें 66 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और चार अनुपस्थित रहे.

जेडए इस्लामियां पीजी कॉलेज में 200 से अधिक ने दी परीक्षा

जेडए इस्लामियां पीजी कॉलेज के प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक प्रो. मो. इद्रीस आलम ने बताया कि पहली पाली में 141 परीक्षार्थियों में से 133 उपस्थित हुए, जबकि आठ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. दूसरी पाली में 59 में से 55 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और चार अनुपस्थित रहे.

चौथे दिन भी कदाचारमुक्त रही परीक्षा

लगातार चौथे दिन परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र से नकल, कदाचार या अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली. परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर पहले से ही आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी थीं. केंद्राधीक्षकों एवं वीक्षकों ने परीक्षा की पूरी प्रक्रिया पर निगरानी बनाए रखी. विश्वविद्यालय के निर्देशों के अनुसार शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में परीक्षा संपन्न करायी गयी.

Also Read: पीके के सामने थाने में क्यों भिड़ गए जन सुराज के दो सीनियर नेता? पूर्व डीजी आरके मिश्रा ने किशोर मुन्ना को लगाई फटकार, VIDEO वायरल


विज्ञापन
मनीष गिरि

लेखक के बारे में

By मनीष गिरि

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन