दरौंदा में देवर की बदसलूकी का विरोध करने पर महिला से मारपीट, सीवान रेफर

Updated:
विज्ञापन
घायल महिला इलाज के लिए पहुंची अस्पताल | Prabhat Khabar Network

घायल महिला इलाज के लिए पहुंची अस्पताल

दरौंदा के खड़सरा गांव में आपसी विवाद के चलते देवर ने भाभी के साथ बदसलूकी और मारपीट की। पीड़िता को गंभीर हालत में सीवान सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन

Siwan News: दरौंदा थाना क्षेत्र के खड़सरा गांव में आपसी विवाद ने बुधवार देर शाम हिंसक रूप ले लिया. महिला के साथ उसके देवर द्वारा बदसलूकी किए जाने का विरोध करने पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है. घायल महिला की पहचान खड़सरा गांव निवासी सुबोध कुमार सिंह की 25 वर्षीय पत्नी सलोनी कुमारी के रूप में हुई है.

ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल सलोनी कुमारी को इलाज के लिए दरौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. वहां चिकित्सक डॉ. मुबारक अली ने प्राथमिक उपचार किया. महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

देवर, देवरानी और सास पर लगाया आरोप

पीड़िता ने घटना को लेकर दरौंदा थाना में लिखित आवेदन दिया है. इसमें अपने देवर, देवरानी एवं सास को आरोपित बनाया है. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि आपसी विवाद के दौरान पहले देवर ने उसके साथ बदसलूकी की. महिला द्वारा इसका विरोध करने पर तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

दरौंदा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल डायल 112 की पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था. पीड़िता का आवेदन प्राप्त हो गया है और मामले की जांच की जा रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस के अनुसार, मामले में सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके.

Also Read: पीके के सामने थाने में क्यों भिड़ गए जन सुराज के दो सीनियर नेता? पूर्व डीजी आरके मिश्रा ने किशोर मुन्ना को लगाई फटकार, VIDEO वायरल


विज्ञापन
रवींद्र गुप्ता

लेखक के बारे में

By रवींद्र गुप्ता

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन