सीवान: करसौत पैक्स चुनाव की अधिसूचना जारी, एक सितंबर को मतदान की संभावना

Updated:
विज्ञापन
करसौत पैक्स चुनाव की अधिसूचना जारी, 1 सितंबर को होगा मतदान, उसी दिन मतगणना

करसौत पैक्स चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। 1 सितंबर को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। पूरी प्रक्रिया 3 सितंबर तक पूरी होगी।

विज्ञापन

Siwan News: बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने दरौंदा प्रखंड की करसौत प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है. अधिसूचना के अनुसार अधिक्रमित, कार्यकाल पूरा कर चुकी तथा रिक्त पदों वाली पैक्स समितियों में चुनाव कराया जाएगा. आवश्यकता पड़ने पर एक सितंबर को मतदान कराया जाएगा और मतदान समाप्त होते ही मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे. पूरी चुनाव प्रक्रिया तीन सितंबर तक पूरी कर ली जाएगी.

22 जुलाई को मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन

करसौत पैक्स चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 जुलाई 2026 को किया जा चुका है. वहीं मतदाता सूची तैयार करने के लिए 30 जून 2026 को कटऑफ तिथि निर्धारित की गयी थी. चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही पैक्स क्षेत्र में राजनीतिक एवं चुनावी गतिविधियां तेज होने लगी हैं.

तीन अगस्त को जारी होगी चुनाव संबंधी सूचना

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तीन अगस्त को निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से चुनाव संबंधी सूचना प्रकाशित की जाएगी. इसके बाद 19 एवं 20 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे. नामांकन के बाद 21 एवं 22 अगस्त को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी.

25 अगस्त को नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन

नामांकन पत्रों की जांच पूरी होने के बाद 25 अगस्त को नाम वापसी की प्रक्रिया होगी. इसी दिन प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न का आवंटन भी किया जाएगा. यदि किसी पद पर निर्विरोध निर्वाचन नहीं होता है, तो संबंधित पदों के लिए मतदान कराया जाएगा.

एक सितंबर को सुबह सात से शाम 4:30 बजे तक मतदान

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर एक सितंबर को सुबह सात बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान कराया जाएगा. मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू होगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे. इसके बाद तीन सितंबर को निर्वाचन प्रक्रिया औपचारिक रूप से पूरी कर ली जाएगी.

संभावित प्रत्याशियों ने तेज की तैयारी

चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद करसौत पैक्स क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां बढ़ने की संभावना है. संभावित प्रत्याशी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं. वहीं नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही मतदाताओं से संपर्क और चुनावी रणनीति बनाने का दौर तेज होने लगा है.

Also Read: पीके के सामने थाने में क्यों भिड़ गए जन सुराज के दो सीनियर नेता? पूर्व डीजी आरके मिश्रा ने किशोर मुन्ना को लगाई फटकार, VIDEO वायरल


विज्ञापन
रवींद्र गुप्ता

लेखक के बारे में

By रवींद्र गुप्ता

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन