सीवान में नगर परिषद के ट्रैक्टर से युवक का पैर कुचला, पटना रेफर

Updated:
विज्ञापन
नगर परिषद के वाहन से घायल ब्यक्ति की स्थिति नाजुक

सीवान के बेलहट्टा पोखरा में नगर परिषद के ट्रैक्टर से कुचलकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने भारी वाहनों के पार्किंग का विरोध किया।

विज्ञापन

सीवान: नगर थाना क्षेत्र के बेलहट्टा पोखरा स्थित नगर परिषद के ट्रैक्टर से 29 जुलाई की रात एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे में ट्रैक्टर के पहिए से उसका पैर कुचल गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. घायल की पहचान गोपालगंज जिले के निवासी के रूप में हुई है.

हादसे के बाद मोहल्लेवासियों में नाराजगी

घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में नगर परिषद के प्रति नाराजगी देखी गयी. शुक्रवार की सुबह बेलहट्टा पोखरा स्थित बाइक स्टैंड में नगर परिषद के ट्रैक्टरों को खड़ा करने पहुंचे कर्मियों का मोहल्लेवासियों ने विरोध किया. लोगों का कहना था कि भीड़भाड़ वाले इलाके में भारी वाहनों के खड़े रहने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

ट्रैक्टर खड़ा करने से रोका, किया हंगामा

इसी को लेकर स्थानीय लोगों ने नगर परिषद के ट्रैक्टरों को स्टैंड में लगाने से रोक दिया और हंगामा शुरू कर दिया. लोगों ने मांग की कि भारी वाहनों को आबादी और भीड़भाड़ वाले इलाके से दूर खड़ा किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटना से बचा जा सके.

वैकल्पिक स्थान की व्यवस्था का मिला आश्वासन

हंगामे की सूचना मिलने पर नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी मौके पर पहुंचीं. उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी शिकायतें सुनीं. कार्यपालक पदाधिकारी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि नगर परिषद के ट्रैक्टरों को खड़ा करने के लिए जल्द ही वैकल्पिक स्थान की व्यवस्था की जाएगी. इसके बाद मामला शांत हुआ.

Also Read: पीके के सामने थाने में क्यों भिड़ गए जन सुराज के दो सीनियर नेता? पूर्व डीजी आरके मिश्रा ने किशोर मुन्ना को लगाई फटकार, VIDEO वायरल


विज्ञापन
पंकज कुमार

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन