पेड़ से टकरायी कार, पति-पत्नी सहित बेटी घायल

एनएच 227 ए पर सुघरी बीएड कॉलेज के समीप शुक्रवार की शाम संतुलन बिगड़ने पर एक कार पेड़ से टकरा गई. हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल एक दंपत्ति व उनकी बेटी बताए जाते है. आसपास के लोगों ने सूचना 112 व एम्बुलेंस को दी. उसके बाद एम्बुलेंस से तीनों को बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया.
प्रतिनिधि, बसंतपुर. एनएच 227 ए पर सुघरी बीएड कॉलेज के समीप शुक्रवार की शाम संतुलन बिगड़ने पर एक कार पेड़ से टकरा गई. हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल एक दंपत्ति व उनकी बेटी बताए जाते है. आसपास के लोगों ने सूचना 112 व एम्बुलेंस को दी. उसके बाद एम्बुलेंस से तीनों को बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. सेराजुल हक ने गंभीर रूप से घायल व गोरेयाकोठी के भीठी निवासी सुधांशु शेखर (42), उनकी निशु सुमन (40) व बेटी आकांक्षा कुमारी (20) का प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सक ने तीनों की स्थिति गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. बताया गया कि तीनों कार पर सवार होकर पटना से अपने घर लौट रहे थे. तभी अचानक नियंत्रण बिगड़ने से तीनों घायल हो गए. शराब के साथ धंधेबाज धराया हसनपुरा. शुक्रवार की सुबह थाने के पुअनि सोहन मिश्रा ने थाना क्षेत्र के मठिया गांव में छापेमारी कर 95 पीस 8 पीएम यूपी निर्मित शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार धंधेबाज भर के मठिया निवासी राहुल राय है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि उक्त धंधेबाज द्वारा खरीद बिक्री के लिए शराब को रखा गया है.तभी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




