यूडीआइडी कार्ड के लिए 12 फरवरी तक शिविर

दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ दिलाने और उन्हें विशिष्ट पहचान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले के सभी प्रखंडों में यूनीक डिसेबिलिटी आईडेंटिटी (यूडीआइडी) कार्ड निर्गत करने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा.
प्रतिनिधि,सीवान. दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ दिलाने और उन्हें विशिष्ट पहचान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले के सभी प्रखंडों में यूनीक डिसेबिलिटी आईडेंटिटी (यूडीआइडी) कार्ड निर्गत करने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर की शुरुआत 19 जनवरी को बसंतपुर प्रखंड परिसर से होगी. इसके बाद 20 जनवरी को भगवानपुर हाट, 21 जनवरी को गोरेयाकोठी, 22 जनवरी को लकड़ी नवीगंज, 24 जनवरी को महाराजगंज, 27 जनवरी को दरौंदा, 28 जनवरी को पचरुखी, 29 जनवरी को बड़हरिया, 30 जनवरी को सिवान सदर, 31 जनवरी को हसनपुरा, 2 फरवरी को रघुनाथपुर, 3 फरवरी को गुठनी, 5 फरवरी को सिसवन, 6 फरवरी को आंदर, 7 फरवरी को हुसैनगंज, 9 फरवरी को जीरादेई, 10 फरवरी को मैरवा, 11 फरवरी को दरौली तथा 12 फरवरी को नौतन प्रखंड परिसर में शिविर का आयोजन किया जाएगा.प्रशासन की ओर से बताया गया है कि केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए यूडीआइडी कार्ड एकल एवं मान्य दस्तावेज है. पूर्व में निर्गत विभिन्न प्रकार के दिव्यांगता पहचान पत्र अब आधिकारिक रूप से मान्य नहीं हैं, ऐसे में सभी दिव्यांगजनों के लिए यूडीआइडी कार्ड बनवाना आवश्यक है. जिन दिव्यांगजनों का अब तक दिव्यांगता परीक्षण नहीं हुआ है, वे भी शिविर में पहुंचकर परीक्षण कराते हुए यूडीआईडी कार्ड प्राप्त कर सकते हैं.इस शिविर के नोडल पदाधिकारी के रूप में सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को नामित किया गया है. वहीं जिला स्तर पर इसके क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण की जिम्मेदारी सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग एवं सिविल सर्जन को सौंपी गई है.जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया है कि शिविरों का आयोजन पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र दिव्यांगजन यूडीआइडी कार्ड से वंचित न रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




